: दिव्यांग बच्चों ने किया शिव पार्क का भ्रमण...
Thu, Dec 8, 2022
सूरजपुर.
राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के तत्वाधान में सहायक कार्यक्रम समन्वयक, समावेशी शिक्षा के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकासखण्डों से बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा के माध्यम से स्थानीय शिव पार्क भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान FLN-PMu के सदस्य हेमसाय राजवाड़े, प्रदीप पटेल, सुश्री सरिता कोसले, स्थानीय सी.ए.सी. अनुराघवेन्द्र सिंह बघेल एवं सभी विकासखण्डों के बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा किशोर कुमार मुखर्जी, प्रमोद कुमार टण्डन, श्रीमती इन्दुवती तिग्गा, रमाकान्त नर्मदा ने सक्रिय भूमिका निभायी। दिव्यांग बच्चों ने पार्क में बने विज्ञान के तथ्यों को करीब से समझा तथा संयुक्त जिला कार्यालय का भ्रमण कर कार्यालय परिसर का अवलोकन किया।
: अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई.. 26 वाहनों पर चालानी कार्रवाई...
Thu, Dec 8, 2022
सूरजपुर
. खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईंट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर मशीनरी एवं वाहनों को जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है, साथ ही अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है। माह नवम्बर में विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स के द्वारा खनिज रेत, मिट्टी ईंट एवं गिट्टी का अवैध परिवहन में सलग्न 26 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से अर्थदण्ड के रूप में राशि रूपये 404809.00 (जिसमें खनिज रेत के 07 प्रकरण पर अर्थदण्ड की राशि रूपये 95325.00) वसूल कर खजाना दाखिल कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन में संलग्न 01 वाहन को जप्त किया गया है, जिस पर कार्यवाही प्रचलन में है।
: निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं भुमिपूजन...संसदीय सचिव ने किया...
Thu, Dec 8, 2022
सूरजपुर.
संसदीय सचिव छ.ग.शासन एवं क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने बिहारपुर प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं भुमिपूजन किया गया। संसदीय सचिव श्री राजवाड़े द्वारा शा.उ.मा.वि. मोहरसोप एवं शा. हाई स्कूल ठाढ़पाथर मे सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्रों को सायकिल वितरण कर अवगत कराया गया कि जल्द ही शासकीय हाई स्कूल ठाढ़पाथर मे आगामी शैक्षणिक सत्र से हायर सेकण्डरी स्कूल कक्षाएं भी प्रारंभ हो जायेगी। इसी क्रम मे रकसगण्डा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने हेतु 25 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का भुमिपूजन किया गया तथा बिहारपुर मे नये विधुत वितरण केन्द्र (छ.स्टे. पॉ.डि.क. लि.) का शुभारंभ किया। नवनिर्मित वितरण केन्द्र चाँदनी बिहारपुर का शुभारंभ होने से विद्युत व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से होगा, इससे 19 ग्रामों के लगभग 4000 उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने में मदद मिलेगी। निर्बाध विद्युत संचालन के लिए 4 नये कर्मचारी के साथ 1 पिकअप वाहन हमेशा तत्पर रहेंगे। विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कनिष्ठ यंत्री एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर कार्यालयीन समय में मौजूद रहेंगे। विद्युत देयक राशि का भुगतान करने के लिए ग्राम-चाँदनी बिहारपुर के उपभोक्ताओं को 60 से 65 किलोमीटर की दूरी तय कर ओड़गी वितरण केन्द्र आना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नये वितरण केन्द्र के शुभारंभ से उन्हें 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं के फ्यूज काल से संबंधित शिकायतों के निराकरण में कर्मचारियों की कमी से होने वाली असुविधा से भी राहत मिलेगी।