: सरकार की यह कैसी शिक्षा नीति... बिना अक्षरज्ञान के नेत्रहिन सुखमेन पहुंची कक्षा आठवीं में
Sat, Jul 21, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- शासन की अव्यवहारिक योजना से दृष्टि बाधित सुखमेन बगैर किसी अक्षर ज्ञान के 8 वीं तक तो पहुंच गई, लेकिन आगे की पढ़ाई उसके लिए परेषानी का कारण बनी हुई है, यदि स्कूल के षिक्षक और परिजन समय रहते उसे नेत्रहिन षिक्षा केन्द्र में दाखिला दिला देते तो शायद सुखमेन को पछताना नहीं पड़ता।
गौरतलब है कि जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम करसी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 8 वीं की छात्रा सुखमेन पैकरा पिता षिवनाथ पैकरा दोनों आंखों से दिव्यांग है, दृष्टि बाधा होने के बावजूद उसकी याददाश्त तो बहुत तेज है, लेकिन उसे अक्षरों का ज्ञान तनिक भी नहीं है। उसका कारण यह है कि शासन की नीतियों के अनुरूप बगैर किसी ज्ञान के उसे हर साल उत्तीर्ण कर दिया गया। पहली से आठवीं तक वह शासन की इसी अव्यवहारिक नीति के कारण पहुंच तो गई, लेकिन अब उसे आगे की पढ़ाई के लिए बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुखमेन को है फरिश्ते का इंतजार
नेत्रहिन सुखमेन पैकरा को अगर प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही कक्षा पहली से किसी नेत्र दिव्यांग विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया होता तो जिन परिस्थितियों से सुखमेन आज गुजर रही है शायद उसे उन परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता। सही समय पर सही मार्गदर्शन और पहल न होने का खामियाजा सुखमेन को भुगतना पड़ रहा है। अक्षर ज्ञान से वंचित सुखमेन अब आगे की पढ़ाई कैसे करेगी इन चिंताओं से ग्रस्त है। उसे किसी ऐसे फरिश्ते का इंतजार है जो अक्षर ज्ञान के साथ ही आगे की पढ़ाई जारी रखने में उसकी मदद कर दे।
: ओशोधारा ध्यान समाधि शिविर 23 से 28 तक सूरजपुर में
Sat, Jul 21, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- आगामी 23 से 28 जुलाई तक 6 दिवसीय ध्यान समाधि शिविर का आयोजन ओशोधारा समिति के द्वारा किया जाएगा। शिविर के संबंध में आयोजकों ने बताया कि ओशोधारा के संबुद्ध संत आचार्य डॉ ओशो दर्शन बिलासपुर आचार्य ओशो ज्ञानामृत जमशेदपुर आचार्य स्वामी ज्ञानसागर आचार्य ओशो दीक्षा भी सूरजपुर पहुंच रहे हैं इस छह दिवसीय शिविर के दौरान ध्यान की बारीकियों एवं प्रज्ञा पूर्ण जीवन जीने की कला से लोगों को अवगत कराया जाएगा जीवन जीने के लिए आसान एवं कारगर प्रयोगों के द्वारा पूर्णतः वैज्ञानिक ढंग से शांति आनंद तनाव रहित एवं प्रेम पूर्ण जीवन जीने की कला सिखाई जाएगी कार्यक्रम का शुभारंभ केतका रोड स्थित अग्रोहा भवन में शाम 6ः00 बजे 23 जुलाई को किया जाएगा यह शिविर पूर्णता निशुल्क है और शिविर में भाग लेने के लिए सभी प्रबुद्ध जनों को आमंत्रित किया गया है
: सोनू साहू अध्यक्ष व राज शर्मा बने अभाविप के नगर मंत्री
Sat, Jul 21, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुरः-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा द्वारा नगर के स्थानीय संघ कार्यालय में शैल्पी विथ कैम्पस व महा सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक के दौरान जिला संयोजक नितेश सोनी की उपस्थिति में जिला केन्द्र के नगर इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिसमें जिला एसएफडी प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सोनू साहू व राज शर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गाया।
नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू, उमेश साहू, शिवम तिवारी, नगर सहमंत्री रामकृपाल, मुकेश साहू, रामू सोनवानी, दिनेश साहू, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार साहू, नगर कार्यालय मंत्री अनुज, नगर एसएफडी प्रमुख अविनाश, नगर कोषाध्यक्ष आलोक साहू, छात्रा प्रमुख दिव्यावती समेत कार्यकारिणी सदस्य में शौरभ द्विवेदी, आशीष पाठकर, हरकेश साहू, राजाराम साहू, रामजतन, अर्जुन सिंह, कुमारी रागनी देवांगन, ललित सिंह, गोपाल चक्रधारी, अवधेश साहू, राजेन्द्र साहू, अभिषेक साहू, राहूल साहू, निरज साहू सहित छैलू राम साहू आदि कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।