: छाता लेकर पढ़ रहे है छात्र..उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडगी का हाल बेहाल
Thu, Jul 26, 2018
शमरोज खान
सूरजपुर- ओडगी विकास खंड मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हाल बेहाल है। हल्की बारिश में ही स्कूल के कमरो मे पानी सिपेज करने के कारण बच्चो को छाता लेकर मजबूरन शिक्षा ग्रहण कर रहे है। वहीं भारी वर्षा होने पर स्कूल के प्राचार्य के द्वारा छुट्टी कर दिया जाता है क्योकि स्कूल के कई कमरो का प्लास्टर गिरता रहा है इस कारण कई छात्र स्कूल ही नही आते है क्योकि कभी भी कोई गंभीर घटना ना हो जाये !
सन् 1985 मे बना यह स्कूल भवन आज अपनी दुरदशा पर रो रहा है इस विद्यालय पर प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे वजह से आये दिन इस विद्यालय के शिक्षकों से लेकर विधार्थीयो के ऊपर खतरा मंडराता रहता है! विभागीय अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद भी अपनी आखे बंद किये हुए है ।
अतिरिक्त कक्ष बना वो भी घटिया - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडगी मे एक अतिरिक्त कक्ष का निर्माण सन् 2009 मे कराया गया लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण कराये गए, जिसके कारण वह अतिरिक्त कक्ष का हाल बेहाल है कई कमरे बरसातहो रही है।
जिला पंचायत भी बैठा मौन - एक वर्ष पूर्व जिला पंचायत के द्वारा इस विद्यालय भवन का प्राक्कलन बनवाकर मंगाया गया था लेकिन आज तक इस ओर जिला प्रशासन के द्वारा भी कोई ध्यान नहीं दिया गया । जिला पंचायत उक्त प्राक्कलन को कचरे के ढेर मे फेक दिया है जिसके कारण आज तक इस विद्यालय भवन का स्थिति जस की तस बनी हुई है।
बच्चों का भविष्य अंधकारमय
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडगी का स्कूल की व्यवस्था लचर हो गयी है कई स्कूली भवन जर्जर हो चूका है और हर कमरे मे पानी भर जा रहा है कई छात्रों को बैठने तक का जगह नही बचा है वही रोज पानी गिरने पर कमरो के छतों का प्लास्टर भी गिर रहा है जिससे 350 छाञ - छाञाओ का भविष्य भी अंधकारमय होता जा रहा है ।
इस संबंध में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओडगी के प्राचार्य प्रदीप सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहाँ की हमने ऊपर जानकारी दे दि है अधिक वर्षा होने पर बच्चे खुद नही रूकते इस कारण छुट्टी कर देते है क्योंकि हर कमरे मे पानी चू रहा है वही रूम मे रहना खतरे से बाहर नही है।
इस संबंध मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे. पी. साय से पूछा गया तो उन्होंने कहाँ की जिला पंचायत के द्वारा एक वर्ष पहले प्राक्कलन मांगा गया था जो भेजवा दिया गया अब हम क्या कर सकते है। यह जिला प्रशासन के हाथ मे है।
: माता पिता की लापरवाही के कारण बेटी को मिली मौत की सजा
Thu, Jul 26, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- मध्यप्रदेश के रामनगर से मजदूरी करने सपरिवार देवनगर आये कोल परिवार रात को खाना खाकर सो गये थे, लेकिन देर रात 10 वर्षीय बेटी आरती कोल को जहरीले सर्प ने डंस लिया। बेटी ने अपने माता- पिता को यह बात बताई भी थी, लेकिन माता- पिता ने उसे गंभीरता से नहीं लिया और दूसरे दिन सुबह जब सर्पदंश पीड़िता को जिला चिकित्सालय लेकर गये तब तक बहुत देर हो चुकी थी यहां इलाज शुरू होने से पहले ही मासूम ने दम तोड दिया। बेटी की मौत के बाद माता- पिता को भी काफी पछतावा हुआ लेकिन लापरवाही का खामियाजा माता- पिता को भुगतना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि रामनगर बिजुरी निवासी छोटकाईली जिले के देवनगर उरांवपारा निवासी जंगली लाल उरांव के घर में किराये से सपरिवार रहकर बनी- मजदूरी का काम करते थे, बिती रात करीब 11 बजे छोटकाईली कोल की पुत्री आरती को जहरीले सर्प से डंस लिया था। उपचार में देरी होने के कारण जिला अस्पताल लाने के उपरांत आरती की मौत हो गई।
माता- पिता की लापरवाही के कारण आरती को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाया। बेटी की मौत के बाद परिजन चित्कार चित्कार कर रो रहे थे लेकिन अब पछताये होत का, जब चिंड़िया चूग गई खेत की कहावत के अनुरूप आरती के माता-पिता को भी अब पछताना पड़ रहा है।
: विरान पड़ा रहा दफ्तर सुनने वाला भी कोई नहीं था
Thu, Jul 26, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- रंगमंच मैदान सूरजपुर में जिले के लिपिक वर्ग द्वारा अपनी मांगों को लेकर 26 व 27 जुलाई को दो दिवसीय निश्चितकालीन आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे सभी विभागों के सरकारी कामकाज ठप रहे। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार से उनकी मांगे वेतनमान विसंगति में सुधार एवं राज्य के समस्त लिपिकों को संपूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाना है।
इस दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के पश्चात 9,10 व 11 अगस्त को एक बार फिर से फेडरेशन की अनिश्चितकालीन आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों के पक्ष में सरकार का ध्यानाकर्षित किया जाएगा और अगर 15 अगस्त तक लिपिक हित की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा कोई पहल नहीं की जाती तो उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रांतीय निकाय द्वारा घोषित की जाएगी जिसमें पूरे राज्य के लिपिक संघ द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। धरना प्रदर्शन में शोभा श्रीवास्तव, सुशील टोप्पो, पी.डी.सिंह, मोहम्मद इकबाल अंसारी, आलोक कुमार कुशवाहा, चंदन प्रसाद, अनूप सिंह सिदार, राम प्रताप यादव, भीष्म सिंह, शरद कुमार शिंदे, सुनील कुमार गुप्ता, बालेश्वर सिंह, श्याम ठाकुर, प्रसाद राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त लिपिक वर्ग सम्मिलित रहे।