: ऐसा क्या देखा महिला आरक्षक ने कि निकल गई चिख और कॉलोनी में लग गई भीड़
Mon, Jul 23, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- नगर के अग्रसेन वार्ड स्थित सिविल कालोनी में निवासरत महिला आरक्षक के पैरों के निचे से जमीन उस वक्त खिसग गई जब शासकीय खपरैल मकान की छप्पर से दस फिट लम्बा अजगर सॉप अनाचक उसके सामने गिर गया। यह देख पहले तो महिला आरक्षक ने अपनी शुद्ध-बुद्ध खो दिया फिर खुद को संभालते हुए उसने सहयोग के लिए परिजनों और पड़ोसियों को आवाज लगाई।
गौरतलब है कि सिविल कॉलोनी में पूर्व विधायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, नगर पालिका के सीएमओ, उपयंत्री समेत कई नाम चिन्ह अधिकारी व कर्मचारी निवास करते है। लेकिन इस कालोनी में नियमित साफ-सफाई न होने के कारण हर हमेषा यह जहरीले जीव जन्तुओं का खतरा बना रहता है। इसी कॉलोनी के एक शासकीय र्क्वाटर में महिला पुलिस आरक्षक संतोषी गिरी अपने पति व बच्चों के साथ निवास करती है। सोमवार को जब संतोषी गिरी अपने घरेलू काम काज में व्यस्त थी उसी दौरान अचानक करीब दस फिट लम्बा और काफी मोटा अजगर सॉप छप्पर से जीमन पर आकर गिरा, घर के अंदर इतने बडे और भारी भरकम सॉप को देखकर आरक्षक संतोषी गिरी के हाथ-पाव फुलने लगे किसी तरह अपने आप को संभालकर उसने पड़ोसी और परिजनों को मदद के लिए आवाज लगाई और सभी के सहयोग से उस सॉप को एक बोरे में भर लिया गया और उसे रेण नदी के पास ले जाकर छोड़ दिया गया।
उठी कॉलोनी की साफ-सफाई की मांग
कॉलोनीवासियों ने बताया कि विगत एक सप्ताह में चार बार जहरीले सॉप निकल चुके है, अक्सर यहां जहरीले जीव-जन्तुओं का खतरा बना रहता है, बरसात के दिनों में तो तेज बारिष होने पर कॉलोनी के कई घरों में पानी भर जाता है, शासकीय आवासों के पीछे झाड़ियों और कुडे़ के ढेर की वजह से यहां के लोगां की परेषानी बढ़ गई है। उन्होंने नगर पालिका का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए नियमित साफ-सफाई करने और डीडीपी का छिड़काव कराने की मांग की है।
: 5 वें दिन भी मंच से दहाड़ लगाई चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने
Mon, Jul 23, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आदेश कुमार रवि के नेतृत्व में प्रांतीय आव्हान पर 4 सूत्रीय मांगों को लेकर सूरजपुर के रंगमंच मैदान में अनिश्चित कालीन हड़ताल पाँचवे दिन भी अनवरत जारी रही।
इस संबंध में उन्होंने बताया है कि 1997 के बाद छात्रावास आश्रम, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, वन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, उद्यान विभाग आदि में समय समय पर रखे गए कलेक्टर दर, दैनिक मजदूर, जल वाहक ,चौकीदार, भृत्य सभी को नियमित करने, नियमित चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का ग्रेड वेतन बढ़ाकर 1900 रुपये करने, कार्यभारित कर्मचारियों को 240 दिन का अवकाश नगदीकरण का लाभ प्रदान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा अवधि में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्हांने कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता और लिखित रूप में सरकार द्वारा संघ को अवगत नहीं करा दिया जाता तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस आंदोलन में परमानंद, पंकज पैकरा, विनोद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह, शम्भू राम, शिव पैकरा, श्यामलाल सिन्धे, खुशी चौधरी, रामवृक्ष रवि, धर्मसाय, मनोज सोनवानी, भदेलाल, रामपुलिस ,परमेश्वर राम, डुलेस्वर, देव चरण, मोहमद, अजय भगत, नियाज, बाबूलाल, दुर्योधन सिंह, रामनरायन नेटी, फुलसाय, राजू यादव, शंकर, रामकुमार यादव राम, रामपाल, हरिलाल, जयमती सिंह, चन्द्रमणि, एंजेला तिग्गा, बसन्ती राजवाड़े, बुधनी किन्डो, बसन्ती मिंज, सरवानो सिंह, नीलमणी, रनिया देवी, सविता सिंह, अमृता कुशवाहा, उमा साहू, सरिता राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
: 52 परियों के साथ 6 दोस्त गिरफ्तार
Mon, Jul 23, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोरमा में 52 परियो के साथ रंगरेलिया मनाने का शौक 6 दोस्तों को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने बताया कि ग्राम खोरमा निवासी मनोज लकड़ा अपने पांच दोस्तों के साथ बंद कमरे में जुआ खेल रहे थे, मुखबीर की सूचना पर प्रतापपुर पुलिस टीम ने सुने मकान पर दबीश दी और 52 परियों के साथ 4500 रूपये जप्त करते हुए सभी के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।