: दुर्गा शंकर बने एसईसीएल विश्रामपुर व भटगांव के सांसद प्रतिनिधि
Wed, Jul 25, 2018
सूरजपुर- सरगुजा के लोकसभा सदस्य कमभान सिंह ने विश्रामपुर केशवनगर के दुर्गा शंकर जायसवाल को एसईसीएल विश्रामपुर व भटगांव क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए कहा कि वे एसईसीएल विश्रामपुर व भटगांव क्षेत्र की समस्त विभागीय एवं गैर विभागीय बैठकों में सरगुजा सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे क्षेत्र भर के युवाओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
: आखिर बदल ही दिया गया ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष
Wed, Jul 25, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- कांग्रेस की राजनीति में जिले के दो ब्लाक अध्यक्षों को बदले की सुगबुगाहट के बीच अतंतः रामानुजनगर ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र साहू को प्रदेशाध्यक्ष ने बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। रामानुजनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के पद पर प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदीप कुमार साहू की नियुक्ति की गई है। ये निवृतमान अध्यक्ष महेन्द्र साहू का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरिश देवांगन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहू के कार्यों की प्रशंसा की गई है। जबकि चर्चाओं में रहे प्रेमनगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी यादव को फिलहाल यथावत रखा गया है।
गौरतलब है कि प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाक अध्यक्षों में से रामानुजनगर और प्रेमनगर के ब्लाक अध्यक्षों को हटाकर उनके स्थान पर नये ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही है, क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह पर भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और उन्हें विवश होकर दोनों ब्लाक अध्यक्षों को बदलने की चर्चाओं का खण्डन भी करना पड़ा।
: जंगल से निकलकर इंसानों के बीच पहुंचा गजराज
Tue, Jul 24, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के प्रतापपुर रेंज में हांथियों की चहलकदमी अब इंसानो जैसी सामान्य हो चली है, जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकी अब हाथी जंगलों से ज्यादा इंसानी बस्ती और सड़को में दिखने लगे हैं, तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है मंगलवार की सुबह एक हाथी जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहा है, वो भी बड़े अराम से हालांकि बस्ती रहवासियों का भी व्यवहार सामान्य दिखा, ना पहले की तरह कोई कौतुहल और नही हाथी को खदेड़ने की बेचिनया ग्रामीणों को थी।
आपको बता दें हाथी के गले में वन महकमे ने जीपीएस कॉलर सिस्टम लगा रखा है ताकि इसकी पल पल की लोकेषन से अपडेट रहें फोटो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि वन विभाग के मुताबिक जीपीएस के अनुसार हाथी कल शाम तक जंगल में था और मंगलवार की सुबह प्रतापपुर और अम्बिकापुर मुख्य मार्ग के जगन्नाथपुर में घूम रहा था, ईधर राहत की बात ये रही कि हाथी ने किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पूहॅचाया और कुछ घंटे बाद खुद ही जंगल की ओर चला गया। तब तक वन विभाग का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहूॅचे।