: डीएसपी केहरी बने उपसेनानी, एसपी ने दी बिदाई
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के डीएसपी अजाक के पद पर पदस्थ बीएल केहरी का पदोन्नति उपरान्त उनका उप सेनानी, 13वीं वाहिनी छसबल बांगो कोरबा के पद पर स्थानान्तरण होने पर पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने उन्हें 13वीं वाहिनी हेतु कार्यमुक्त किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने एएसपी बीएल केहरी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुये उनके 3 वर्ष तक सूरजपुर जिले में किये गये कार्यो की जानकारी देते हुये प्रशंसा की। जिले में दी गई सेवायें अक्षुण्ण रखने हेतु बी.एल.केहरी को पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर, सीएसपी डीके सिंह, डीएसपी निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी मनोज धु्रव, चंचल तिवारी, सनत ठाकुर, जिले के समस्त थाना, चौकी, यातायात, स्पेशल पुलिस टीम प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।
: तेलगांवा में हुआ आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण और पौध रोपण
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के ग्राम तेलगांवा में आंगनबाड़ी का लोकार्पण एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सहकारी बैंक के डायरेक्टर एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के समक्ष अपने विचार साझा किए और कहा कि बच्चों के शिशु काल से ही उन को पढ़ाना घर से लाना सराहनीय कार्य है।
उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलगांवा में 32 पौधों का वृक्षारोपण हरिहरपुर भटगांव कार्यक्रम के तहत में किया। हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे एवं हरा भरा रहे आने वाले भविष्य में पर्यावरण सुरक्षित रहे ऐसी योजना के साथ अजय गोयल के द्वारा 32 पौधे स्कूल प्रांगण में लगाए गए और बच्चों को अपने विचार बताते हुए कि पर्यावरण सुरक्षित रखना ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य फलदार वृक्ष से हमें फल के साथ-साथ छाया और पर्यावरण ताजी हवा हमें मिलते रहती है।
: टै्क्टर से उतरते वक्त जांघ में घुस गई लकड़ी- हो गई मौत
Thu, Jul 12, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- टै्रक्टर से उतरते वक्त अनियंत्रित होकर गिरे 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि ग्राम नवगई निवासी ओगर साय गोंड 32 वर्श्ष, गुरूवार को सुबह करीब 8 बजे बालू लेने टै्रक्टर पर सवार होकर नदी गया था, वहां टै्रक्टर से उतरते वक्त उसका पैर फिसल गया और अनियंत्रित होकर जब गिरा तो बगल स्थित एक पेड़ की लकड़ी उसके जांघ में घुस गई उसे गंभीरावस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौप दिया है। इस घटना के बाद परजिनों का रो- रोकर बुरा हाल है।