: खुखड़ी खाने के बाद फुडपाईजनिंग के शिकार हुए एक दर्जन लोग
Sat, Jul 14, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- बारिश शुरू होते ही पुटु खुखुड़ी खाने से उल्टी दस्त व आंत्रशोध की शिकायतें भी ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ने लगी है, कल रात बाड़ी में उग आये खुखड़ी का सेवन कर लेने से उल्टी दस्त की चपेट में आये एक ही परिवार के आठ बच्चों समेत 11 लोगों को कल देर रात मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है तथा 12 में से नौ मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, बताया जा रहा है कि शहर से लगे ग्राम अजबनगर निवासी सोहाग दास 60 वर्ष की बाड़ी में खुखड़ी उग आयी थी और महिलाओं ने खुखड़ी को उठाकर घर में ले आई और उसका सब्जी बनाया, रात के सयम घर के अगल- बगल रहने वाले परिवार के सदस्यों ने भी खुखड़ी का सेवन कर लिया, इसके कुछ देर बाद एक उल्टी दस्त की चपेट में आते चले गये, यह खबर जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोगों तक पहुंची तो हड़कम्प मच गया और किसी तरह संजीवनी वाहन से लेकर पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, चिकित्सालय में सोहाग दास के अलावा सरिता पति संजय दास 35 वर्ष इसके पुत्र वंष, ऋषभ, अमित राज, जानकी पति श्यामलाल 36 वर्ष इसकी पुत्री प्रियंका, चंद्रमनिया, स्मृति, प्रमिला व वंषिका को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों की आयु पांच से दस वर्ष के बीच बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहा कि जहरीला खुखड़ी खाने की वजह से ग्रामीणों की तबियत बिगड़ी और स्वास्थ्य में सुधार होने पर शेष ग्रामीणों को छुट्टी दे दी गई, जबकि वंष, ऋषभ व सरिता के हालात में सुधार न होने से अभी भी चिकित्सलाय में भर्ती किया गया है।
अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण
जंगली खुखड़ी का सेवन कर लेने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों के उल्टी दस्त की चपेट में आ जाने की खबर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत धु्रव मेडिकल कॉलेज चिकित्सालाय में पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को देख रेख के निर्देष दिये। अपर कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि मौसम को देखते हुए इस तरह के केसों का बढ़ने की संभावना है, समय पूर्व जरूरी तैरियां पूरी करें।
: रात के अंधेरे में विवाहिता को चाकू के नोक पर किया अगवा
Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिले के लटोरी में एक महिला और उसके पुत्र को उसके पति की गैरमौजूदगी में रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों द्वारा चाकू की नोक पर अगवा कर ले जाने का मामला सामने आया है।
गौरतलब है कि आवेदिका शकुंतला सिंह अपने पति मनोज कुमार व ढाई वर्षीय पुत्र हनी के साथ ग्राम लटोरी में निवास करती हैं और उसका पति वहीं के एक राईस मिल मे कार्य करता है।
पुलिस अधीक्षक को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए उल्लेख किया है कि बीते दिनों 4 जुलाई की शाम लगभग 7-8 बजे कुछ अज्ञात 5 लोग घर मे घुस आए और उस वक्त लाइट नहीं थी और बच्चे का मुंह दबाकर उसके ऊपर चाकू रख दिये और मुझे डराने लगे..और मेरे बाल खीचकर अपने साथ ले गए..बच्चे के ऊपर चाकू रखने के कारण मैं बिना किसी विवाद के उनके वाहन में बैठ गई और वो लोग सिलफिली होते हुए मुझे ले जा रहे थे जिसमें से एक व्यक्ति सिलफिली में उतर गया तथा रास्ते मे उनलोगों ने मेरी किसी महिला से बात कराई जो गाली गलौच कर रही थी और सभी बिहारी भाषा मे बात कर रहे थे। देर रात बलरामपुर के पास मैंने बाथरूम जाने के बहाने गाड़ी रुकवाई और अपने बच्चे को साथ लेकर गाड़ी से उतरी। इस दौरान तीन लोग सो रहे थे और एक फ़ोन में व्यस्त था और मौका देखकर वहां से भाग गई और वहीं एक घर में शरण ले ली और अपने मायके में फ़ोन कर पूरी घटनाक्रम से उनको अवगत कराया..और मुझे यहाँ से मेरे परिवार वाले ले गए और इस पूरे घटना की स्थानीय पुलिस चौकी लटोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लगा जिससे उनका परिवार काफ़ी भयभीत है। इस सम्बन्ध में मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मनोज धुर्वे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
: आकाशीय कहर- बैंक के सामने एक एक कर गिरने लगे ग्राहक
Fri, Jul 13, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर. जिले के भैयाथान स्थित सेंट्रल बैंक परिसर का नजारा उस वक्त बदल गया जब तेज गर्जना के साथ पास स्थित ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी, आकाषीय बिजली गिरने से बैंक के चैनल गेट में करंट फैल गया और गेट से सटकर खड़े ग्राहक करंट के झटके से बेहोश होकर गिरने लगे।
एक- एक कर झटके खाकर गिरते ग्राहकों को देखकर पहले तो किसी के समझ में कुछ नहीं आया फिर जब तक लोगों के समझ में आया तब तक इनकी संख्या बढ़कर 4 हो गई थी, भैयाथान के तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से सभी को भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार आया। उल्लेखनीय है कि जिले के भैयाथान बैंक में गुरुवार की दोपहर 3 बजे काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आकाषीय गर्जना के साथ बारिश शुरु हो गई। इसी बीच भैयाथान जनपद कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। और ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा। इसी दौरान सेंट्रल बैंक परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते पानी से बचने के लिए बैंक में लगे चैनल गेट से सटकर खड़े 4 लोग बेहोश होकर गिर गए।
बेहोश हुए इन चारों का हुआ उपचार
बेहोश हुए ग्रामीणों में ग्राम बांक निवासी 32 वर्षीय रामलाल, सिरसी निवासी 40 वर्षीय मोहन बरगाह व केंवरा निवासी 28 वर्षीय रूपन प्रसाद शामिल हैं। उन्हें तत्काल तहसीलदार सुरेश राय व जनपद उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की मदद से भैयाथान अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि करंट के झटके लगने से युवक बेहोश हुए हैं, जिनकी हालत में सुधार है।