: करंट नहीं है इसके बावजूद लोगों के लिए आफत बना है यह सपोर्टिंग तार
Sun, Jul 15, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- जिला मुख्यालय सूरजपुर के भैयाथान रोड में बिजली पोल को सपोर्ट देने वाला एक तार 20 परिवार के निस्तार में बाधक बना हुआ है शासन स्तर पर आवेदन देने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की गई और यह तार आज भी आवागमन में बाधक बन कर लोगों को परेशान किया हुआ है।
गौरतलब है कि सूरजपुर के भैयाथान रोड में डॉक्टर केएन शर्मा की चारदीवारी से लगा एक मार्ग केवल विद्युत पोल का सपोर्टिंग तार के कारण आवागमन को अवरुद्ध किया हुआ है। इस तार को हटाने के लिए नगर पालिका से लेकर कलेक्टर तक आवेदन दिए गए विद्युत विभाग के संज्ञान में भी इस मार्ग की परेशानी है इसके बावजूद इस सपोर्टिंग तार को हटाने में विद्युत विभाग की कोई रुचि नहीं है, जबकि बीच मार्ग से सपोर्टिंग तार के हट जाने से 20 घर के लगभग 100 से भी अधिक लोगों की निस्तारी आसान हो जाएगी। बताया जाता है कि इस तार को ना हटने देने में एक प्रभावशाली परिवार का हाथ है जो किसी तरह का विवाद कर इस तार को बीच मार्ग में बनाए रखना चाहता है शासन और प्रशासन पर इस प्रभावशाली व्यक्ति का प्रभाव है यही कारण है कि अब तक यह तार नहीं हट सका है।
कभी भी तार से उलझकर हो सकता है बड़ा हादसा
मुख्य मार्ग से बस्ती तक जाने के लिए आम सहमति से 10 फीट का रास्ता तैयार किया गया था इस रास्ते में विद्युत पोल का सपोर्टिंग तार बीचो-बीच स्थापित कर दिया गया है यह तार कभी भी लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। केवल एक परिवार की जिद के कारण 20 से भी अधिक परिवारों का आवागमन थक कर देने वाले इस तार को हटाने में विद्युत विभाग के पसीने क्यों छूट रहे हैं यह शोध का विषय बन गया है।
: तीन महिलाओं की अकाल मौत
Sat, Jul 14, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- आत्महत्या एवं कुएं मे डूबने से मौत के अलग- अलग मामलों में तीन महिलाओं की मौत हो गई, पुलिस के अनुसार सूरजपुर थाना अन्तर्गत ग्राम सोनपुर निवासी राजकुमारी सिंह पिता छाप्पन सिंह की कुआं में डुबने से मौत हो गई। वहीं भटगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बैजनाथपुर निवासी 45 वर्षीय फुलमेत बाई पति हीरालाल देवांगन की भी कुआं में डुबने से मौत हो गई। इसी प्रकार विश्रामपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम केशवनगर निवासी 65 वर्षीय मनबसिया पति करन साय ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया है और विवेचना शुरू कर दी।
: शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने कर्मचारियों को किस भाजपा नेता ने खिलाई मिठाई
Sat, Jul 14, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- शासन स्तर पर दो दिनां के अंदर षिक्षाकर्मियों के संविलियन करने हेतु ब्लाक स्तर पर षिविर लगाये गये हैं, षिविर के माध्यम से अब तक जिले में 1704 षिक्षाकर्मियों का संविलियन कर कर्मचारी कोड जारी कर दिया गया है। षिविर में पहुंचे भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल ने षिक्षाकर्मियों से षिक्षक बने कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि डॉ रमन सिंह सरकार ने संविलियन में सहृदयता दिखाई है।
गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के रामानुजनगर, प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान, ओड़गी और प्रतापपुर ब्लाक मुख्यालय में संविलियन की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बीईओ कार्यालय में विषेष षिविर लगाये गये। जिन षिक्षाकर्मियों ने वांछित दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूर्ण की उन षिक्षाकर्मियों का डॉटा लोड कर उन्हें तत्काल कर्मचारी कोड आबंटित कर दिया गया। इस मौके पर शनिवार को भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल जिले के प्रेमनगर, रामानुजनगर और सूरजपुर में संचालित षिविर में पहुंचे, यहां उन्होंने संविलियन के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया का निरीक्षण किया और सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए षिक्षाकर्मी से षिक्षक बने कर्मचारियों को मिठाईयां खिलाई। उन्हांने कहा कि छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार का यह निर्णय काफी साहस पूर्ण है, मुख्यमंत्री ने वादा निभाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, महज दो दिनों में एक लाख तीन हजार से भी अधिक षिक्षाकर्मियों को शासकीय सेवक बनाकर षिक्षकों को सम्मानित कर इतिहास रच दिया है। उन्हांने लाभान्वित समस्त षिक्षकों से आग्रह किया कि वे डॉ रमन सिंह की मंषा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभायेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता बाबूलाल अग्रवाल, नपाध्यक्ष थलेष्वर साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जेल संदर्षक प्रवेष गोयल का संयुक्त षिक्षाकर्मी संघ के राकेष शुक्ला, गिरीवर यादव, कृष्णा सोनी, भूनेष्वर सिंह, मनोज कुषवाहा, कार्तिक दुबे, अनुप गुप्ता, राजेष जायसवाल, विजेन्द्र जायसवाल, भैयालाल सिंह, तुमेष्वर ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह, आषीष यादव, नवीन जान ने सूरजपुर में स्वागत किया। वहीं प्रेमनगर में संघ के विपिन पाण्डेय, ब्रम्हानंद जायवाल, सतीष साहू, कमलेष यादव, राधे साहू, सुरेष कुमार, रमेष साहू व कमलेष सिंह ने षिविर में पहुंचे बाबूलाल अग्रवाल समेत रमेष अग्रवाल व अभिषेक गुप्ता का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया।