ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: ऐसा क्या हुआ कि बैंक में अचानक दल बल के साथ पहुंची पुलिस... मचा हड़कंप

Admin

Thu, Oct 4, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान ने गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गो में स्थित बैंकों की सरप्राइस चेकिंग की और सुरक्षा व पार्किंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अचानक पुलिस टीम की बैंकों में दस्तक से एक बार तो ग्राहक और बैंक स्टाफ सकते में आ गए लेकिन जब उन्हें सरप्राइस चेकिंग की बात पता चली तो उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि बैंकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और संदेही जनों के मध्य भय का माहौल निर्मित करने की दृष्टि से कोतवाली थाना प्रभारी दीपक पासवान ने पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल के निर्देशन में इस तरह की पहल शुरू की है। वे नगर के सबसे अधिक भीड़ वाले बैंक भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत सूरजपुर में संचालित अन्य बैंकों में दल बल के साथ पहुंचे
और उन्होंने सबसे पहले तो बैंक परिसर में खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की फिर बैंक के अंदर लेनदेन करने वालों को छोड़ कर अन्य लोगों से बैंक में आने का कारण पूछा, थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बैंक के अधिकारी व स्टाफ से सुरक्षा के उपाय की जानकारी ली और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों व लिए जाने वाले निर्णय की समीक्षा भी की, बैंक परिसर में पार्किंग हेतु पर्याप्त व्यवस्था बनाने व सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बैंक के आसपास भटकने वाले संंदिग्धजनों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। थाना प्रभारी दीपक पासवान के साथ सफराइज रेकिंग में रामनिवास तिवारी, सुरेश साहू, राहुल गुप्ता व विजय सोनवानी समेत अन्य पुलिस बल सक्रिय था। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें