ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: ग्राम करौटी के पास कार व बाईक की टक्कर,बाइक सवार दो की मौके पर ही मौत,एक घायल,ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम...

Admin

Fri, Nov 19, 2021

संदीप पाल

भैयाथान।शुक्रवार शाम को ग्राम करौटी के पास कार व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मुकेश देवांगन 15 वर्ष व अमृत लाल देवांगन 18 वर्ष दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक अंशु देवांगन,12 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया है।घायल युवक को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया है।बाइक सवार रैसरा से अपने घर दवना आ रहे तभी करौटी के पास यह हादसा हो गया।देखते ही देखते ग्रामीणों ने घटना स्थल पर रोड में शव को रखकर चक्काजाम कर दिया है।चक्काजाम की खबर लगते ही भैयाथान तहसीलदार ओपी सिंह मौके पर पहुचे और उनके द्वारा मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 50 हजार रुपए व दोसी वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें