ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: जिले में चल रहा नशा मुक्त भारत अभियान....साईकिल रैली का किया आयोजन....जबकि शिकायत के बाद भी नहीं होती कार्यवाही....

Admin

Sat, Mar 20, 2021

सूरजपुर- जिले में 18 मार्च से 24 मार्च तक नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है. 22 मार्च को जिला मुख्यालय सूरजपुर में साईकिल रैली का आयोजन किया जायेगा. साईकिल रैली में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को स्वयं का साईकिल लाना अनिवार्य होगा जिससे नशा मुक्त भारत अभियान संबंधित विभिन्न स्लोगन बनाकर साईकिल में लगाया जा सके. साईकिल रैली का आयोजन प्रातः 7ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर से प्रारंभ होकर भैयाथान रोड होते हुए गढ़कलेवा के पास संपन्न होगा. जबकि जिले में कई शैक्षणिक संस्थानो के सामने गुमटी,पान की दुकाने सजी हुई है खुलेआम नशा के समान बीडी सिगरेट के साथ गुटका बेचा जा रहा है बहरहाल कार्यवाही तो दूर की बात फ़िलहाल नशा मुक्त अभियान रैली के माध्यम से प्रसार प्रचार कर जागरुक किया जा रहा है।
शिकायत के बाद भी नही की कार्यवाही
कुछ दिनो पुर्व बडकापारा निवासी रौशन साहु ने नगर पालिका,एसडीएम,तहसीलदार,शिक्षा विभाग सहित कलेक्टर से शिकायत करते हुये बताया था कि स्कूल के सामने के बाउन्डृी से लगी कई गुमटी में सिगरेट, तंबाकू, गुटखा बिकता है. यहां प्रत्येक समय दुकान पर सिगरेट पीने वाले और पान गुटखा-खाने वालों का झुंड लगा रहता है. पढने वालो पर छींटाकशी भी खूब होती है. यहा तक की इस रास्ते से गुजरने वाले आम आदमी को भी आने जाने मंे असुविधा असहज महसुस होती है. उन्होने इस दिशा में उचित कार्यवाही करने की कलेक्टर से गुहार लगाई है।
लापरवाह प्रशासन
जिला प्रशासन स्कूलो के सामने उसके आसपास जमे नशे के दुकानदारो को खुली छुट दे रखी है स्कूलों के बाहर पसरे अतिक्रमण को अलग करने में जिम्मेदारों के पसीने छूट रहे हैं. शासकीय स्कूलों के बाहर जमे रसूखदार अतिक्रमणकारियों पर विभाग की मेहरबानी बनी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें