ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: पकनी में हुए हत्या की गुथी पुलिस ने सुलझाते हुए एक आरोपी को भेजा जेल...

Admin

Mon, Aug 12, 2019

संदीप पाल

भैयाथान। चेन्द्रा चौकी अंतर्गत ग्राम पकनी गांव में आज सुबह सूखे पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी जिसका खुलासा करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

वही चौकी प्रभारी दीपक साहू ने बताया कि करमचंद राजवाड़े के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसका छोटा भाई छऊवा राजवाड़े हल लेकर सुबह करीब 5:00 बजे घर से निकला था की करीब 6:30 बजे सुबह सूचना मिली की उनके भाई छऊवाराम राजवाड़े की किसी ने धारदार हथियार से गला और सिर में प्राणघातक वारकर हत्या कर दिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्य में लिया गया विवेचना के दौरान मृतक छऊवा का उसके सगे भाई राम रतन राजवाड़े के साथ विगत दो-तीन साल से जमीन संबंधी विवाद था और हाल ही में उनके पूर्वजों के आम के पेड़ को काटकर अपने घर ले जाने के कारण आरोपी उसके साथ गाली गलौज किया था जिसकी रिपोर्ट मृतक द्वारा चौकी में की गई थी जिस से क्षुब्ध होकर आज आरोपी राम रतन राजवाड़े अपने घर से एक तलवार लेकर छऊवा राम को गले एवं सिर में प्राणघातक चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

इस कार्यवाई में चौकी प्रभारी दीपक साहू,एएसआई मिरे,सुशील मिश्रा, पूरन राजवाड़े,पवन सिंह,संतोष जायसवाल,मनोज जायसवाल सहित अन्य लोग थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें