ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

Admin

Wed, Jun 27, 2018
सूरजपुर-आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने हेतु बल की आवश्यकता, चुनाव डयूटी हेतु आने वाले बल की रूकने की व्यवस्था, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी लेने बुधवार 27 जून को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना चैकी प्रभारियों की बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में ली।     बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने आगामी विधान सभा आम चुनाव को निर्विध्न सम्पन्न कराने हेतु बल की आवश्यकता के बारे में चर्चा कर जानकारी ली, चुनाव डयूटी हेतु आने वाले बल के रूकने की व्यवस्था, ग्राम कोटवार, पंच, सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की जानकारी तैयार कर उपलब्ध कराने, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की जानकारी ली, शस्त्र लायसेंसी दारानों के शस्त्रों को थानों में जमा कराने, गुण्डा बदमाशों की सूची व थानों के रिकार्ड अपडेट करने, जिले की सामान्य सुरक्षा योजना (आपात योजना) तैयार करने, चेक पोस्ट की सुरक्षा एवं पेट्रोलिंग कराने की जानकारी लेते हुये गांवों की जनसंख्या की जानकारी रखने, चुनाव से संबंधित जानकारी संधारित करने एवं त्वरित भेजने, प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्यवाही में बढ़ोत्तरी करने एवं विशेष अभियान चलाकर लंबित अपराधों का निकाल करने के निर्देश दिये।     इस दौरान एसपी श्री जायसवाल ने कहा कि आम जनता से बेहतर तालमेल स्थापित करें, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण करने, थाना चैकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग बुथ की जानकारी एवं लोकेशन होनी चाहिए, निगरानी एवं माफी बदमाशों पर विशेष निगाह रखनेे, थाना चैकी के बीट के अधिकारी कर्मचारियों को उनके बीट क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधियों की रखने एवं प्रभारी अधिकारी को उससे अवगत कराने के निर्देश दिये।     बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर, बी.एल.केहरी, सीएसपी डी.के.सिंह, एसडीओपी प्रेमनगर चंचल तिवारी, डीएसपी मुख्यालय निमिषा पाण्डेय, डीएसपी राकेश पाटनवार सहित जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें