ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: प्रदेश कांग्रेस सचिव ने प्रेमनगर विकाशखण्ड के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा,दी समझाइस,बांटा माक्स..

Admin

Sun, Jun 28, 2020

रामानुजनगर ।सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामो का दौरा कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव इस्माईल खान ने किसानों को रोका छेका कार्यक्रम के तहत मवेशियों को गोठान भेजने के लिए प्रेरित किया| आज प्रेमनगर विकास खण्ड के कांटारोली, कंचनपुर, फुलकोना का सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की | प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन व कलेक्टर सूरजपुर रणवीर शर्मा के मार्गदर्शन मे चल रहे रोका छेका अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को मवेशियों को खुले मे न छोड़कर गोठान भेजने का आह्वान किया फसलों को नुकसान से बचाया जा सके| उन्होंने किसानों से अपील कर गोठान मे मवेशियों के चारा, पैरा दान करने की भी बात कही| इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मुक्तानंद खूंटे ने लोगों बारिश के दिनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व सजग रहने की अपील की, उन्होंने सरकार के कुपोषण के खिलाफ अभियान के बारे बताते हुए विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी | कार्यक्रम में लोगों को सेनेटाइजर व फेस मास्क वितरित किया गया |इस दौरान बड़ी संख्या मे किसान व महिलाएं मौजूद रही|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें