ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: भैयाथान एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण ,चार शिक्षक मिले नदारत ,कार्यवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा जिला..

Admin

Fri, Sep 13, 2019

संदीप पाल

भैयाथान । आज एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और साथ ही साथ मतदाता सूची कार्य का भी निरीक्षण किया साथ ही प्राथमिक पाठशाला भटगांव पहुंचें वहां कई शिक्षक नदारत पाए गए…वही इस स्कूल में एक महिला उपस्थित थी और स्कूल में बच्चे के इधर उधर घूमते मिले और वही एक क्लास में बच्चे खुद पढ़ा रहें थे, एसडीएम भैयाथान प्रकाश सिंह राजपूत उक्त महिला से पूछताछ किया गया तो उक्त महिला के द्वारा जवाब संतोष जनक नही दे पाई।वही एसडीएम ने अन्य शिक्षक के बारे में पूछा तो उक्त महिला ने बताया कि शिक्षक सुबह आए थे। लेकिन वे अभी घर चले गए हैं, इस स्कूल में 4 शिक्षक हैं जिसमें दो छुट्टी पर हैं और दो शिक्षक आए थे पर अभी कही चले गए हैं मुझे जानकारी नहीं है पूछताछ में पता चला कि जो महिला विद्यालय में पढ़ाती हुई पाई गई वह शिक्षक नहीं है सहायिका है , उसको उसी विद्यालय के शिक्षक ने अपनी जगह पर पढ़ने के लिए कह कर चले गए हैं वही निरीक्षण के दौरान महिला वहां मौजूद थी और बच्चों को एक क्लास में पढ़ाती हुई पाई गई..और अन्य क्लास में बच्चे घूम हुए मिले वही इस दौरान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत ने बताया कि यहां पर बड़ी लापरवाही देखी गई है ..और लापरवाह शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए मैं जांच प्रतिवेदन बनाकर जिला कलेक्टर के समक्ष भेजा जायेगा और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी वही एसडीएम ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें