ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: रायपुर से आकर बृहस्पति ने लिया पत्रकारवार्ता,, पंडो और रेत खनन पर कहीं कई बातें.......

Admin

Tue, Sep 21, 2021

बैजनाथ केशरी

रामानुजगंज----------------  विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा आज अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्र में पंडो जनजाति के लोगों की हो रही मौत को लेकर कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है वहीं राजस्व विभाग पंडो जनजाति के लोगों के घरों तक पहुंच कर उनकी राजस्व संबंधी समस्याओं का निपटारा कर रहा है साथ ही अन्य विभाग भी पंडो जनजाति बहुल गांव में शासन की योजनाओं का लाभ हर एक हितग्राही को दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं मैं खुद लगातार गांव के एक एक घर के लोगों की जानकारी ले रहा हूं एवं  बीमार लोगों के इलाज की पहल की जा रही है। विधायक ने कहा कि पंडो जनजाति के लोगों में जनजागृति लाने का भी कार्य किया जा रहा है।                                              विधायक ने कहा कि आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पंडो  जनजाति के लोगों को शासन के हर एक योजना का लाभ देने के लिए वचनबद्ध है हमारा लगातार प्रयास है कि पंडो जनजाति के लोगों में जनजागृति लाई जाए साथ ही साथ उनकी अनेक समस्याओं का तत्काल निपटारा  हो इसलिए हमारे अधिकारी उनके घरों तक पहुंच रहे हैं लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि मुझे जैसे ही मालूम चला कि हमारे क्षेत्र में पंडो जनजाति के लोगों की मौत बीमारी से हो रही है तत्काल मैंने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने की निर्देश दिए थे। जिसके बाद तत्काल इस पर पहल हुई प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जा रही है सूचना पर तत्काल कार्य हो रहा है।

पैसा बढ़ाने के लिए नेताम ने दिया धरना............. क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन को लेकर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के द्वारा बीते दिनों ग्राम महावीरगंज में धरना दिये थे जिसे लेकर विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि रामविचार नेताम बड़े नेता है उनकी दिल्ली में सरकार है वह चाहे तो केंद्र से टीम बुलाकर जांच करवा सकते हैं विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई वर्ष तक मंत्री रह चुके रामविचार नेताम के घर के सामने से रेत की ट्रक  गाड़ियां गुजर रही है उन्होंने कुछ नहीं किया इस नाम पर हमेशा अवैध उगाही करते रहें और अब तो पहले से कहीं ज्यादा अवैध उगाही कर रहे हैं  । 

रेणुका सिंह पर साधा निशाना....... विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि रेणुका सिंह केंद्र में मंत्री हैं एवं रामविचार नेताम राज्यसभा सांसद हैं अगर पहल करते तो पंडो परहिया, अगरिया, लोहार, नगेसिया, किसान को आदिवासी का दर्जा दिला देते परंतु अफसोस इनके द्वारा आज तक कोई पहल नहीं की गई। सिर्फ हमदर्दी का नाटक किया जा रहा है। यदि पंडो जनजाति के लोगों को आदिवासी का दर्जा मिलता तो उनकी बड़ी समस्या खुद-ब-खुद खत्म हो जाती। मैं जब विपक्ष में था तब भी इस मुद्दे को बराबर उठाते रहा और आज भी इस मुद्दे को लेकर मैं मुखर हूं। केंद्र सरकार को इस पर तत्काल बल्कि किए जाने की आश्यकता है।

विपक्ष के द्वारा मुख्यमंत्री को लेकर फैलाया जाता है भ्रम........ विधायक ने ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री की लगातार आ रही बातों के बीच कहा कि छत्तीसगढ़ में 54% ओबीसी, 32% एसटी एवं 12% एससी है। मुख्यमंत्री का चयन हाईकमान के द्वारा बहुत सोच-समझकर किया गया है। टीएस सिंह देव हम सबके आदरणीय है छत्तीसगढ़ मैं कांग्रेस की सरकार बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। भूपेश बघेल एवं टीएस सिंह देव के बीच कोई मतभेद नहीं है भूपेश बघेल टीएस सिंह देव का पैर छूते हैं वह अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों का बहुत सम्मान करते हैं जबसे वे मुख्यमंत्री बने हैं तब से लगातार छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं। आज हर एक छत्तीसगढ़ी के चेहरे पर मुस्कान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों से है। आज समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसके लिए योजनाएं नहीं बन रही हैं एवं धरातल में उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष घबराया है जिस कारण इनके निराकरण सरकार को बदनाम करने के लिए उतारू रहता है।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें