ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: विप्र समाज ने सम्मान समारोह आयोजित किया।।

Admin

Sun, Jul 11, 2021

रामानुजगंज -------------- नगर के वार्ड क्रमांक 9 निवासी विकास दुबे के राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष बनने पर आज विप्र समाज के लोगों के द्वारा स्थानीय राम मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां पगड़ी पहनाकर एवं हाथ में फरसा देकर सम्मानित किया गया। वही भगवान परशुराम की सामूहिक पूजा अर्चना की गई।  इस अवसर पर विकास दुबे ने कहा कि मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन में पूरी इमानदारी से करूंगा मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे विप्र समाज के युवा को समाज सेवा के लिए प्रेरित कर सकूं इसके लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा श्री दुबे ने कहा कि आप सबों के आशीर्वाद एवं प्यार से आज मुझे यह जिम्मेवारी मिली है। इस अवसर पर दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले से पहली बार विप्र समाज के युवा भाई विकास दुबे को प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदारी मिली है जिसके लिए हम सब की ओर से शुभकामनाएं हैं। विप समाज के वरिष्ठ रमा शंकर दुबे विपिन पांडे एमडी पांडे ने भी विकास दुबे को बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहने की बात कही। इस दौरान आनंद पाठक, धनजय पांडे मनोज तिवारी, विनय पांडे, दामोदर मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, विनायक मिश्रा, प्रभाकर द्विवेदी, भरत तिवारी रमेश मिश्रा, नरेंद्र पांडे ,वेद प्रकाश तिवारी दिलीप ओझ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें