ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: हाईवे पर खड़ी वाहन से डीजल चोरी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Admin

Tue, Apr 19, 2022

सूरजपुर.पुलिस ने हाइवा किनारे खड़ी गाड़ी से डीजल चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूरा मामला 6 अप्रैल की रात की है पीड़ित टैंकर चालक गौरव विश्वास ने चौकी तारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि में तारा ढ़ाबा में खाना खाकर वाहन में सो रहा था कुछ देर बाद वहां से थोड़ी दूर पर खड़े वाहन से आवाज आने पर अपने टैंकर वाहन से बाहर निकला तो देखा कि 2 व्यक्ति एक बोलेरो वाहन में जरकीन से डीजल डाल रहे है, उनके पास जाने पर बिना नंबर बोलेरो वाहन को छोड़कर भाग गए जिनके द्वारा टैंकर वाहन के डीजल टंकी से 120 लीटर डीजल चोरी किया गया है टैंकर चालक की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379, 34 तहत अपराध दर्ज किया था इसी बीच आरोपियों की पतासाजी में लगी पुलिस को 18 अप्रैल को सूचना मिली की ग्राम लपटा, अनूपपुर मध्यप्रदेश निवासी सुनील गुप्ता पिता प्रेमदास को अनूपपुर पुलिस ने 200 लीटर डीजल के साथ पकड़ा है उसके पास से डीजल टैंक ताला तोड़ने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला सब्बल व पाईप कीमत 20 हजार रूपये का जप्त किया है बहरहाल जिले की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इसी माम्याले एक अन्य आरोपी फरार की पतासाजी में लगी हुई है.
             

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें