ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: गांधी जयंती के अवसर पर सायकल रैली...दिया गया स्वच्छता का संदेश...प्लास्टिक को कहें ना.. प्लास्टिक मुक्ति हेतु लें सामूहिक जिम्मेदारी-कलेक्टर श्री दीपक सोनी

Admin

Wed, Oct 2, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-कलेक्टर दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के उपस्थिति में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सूरजपुर में सद्भावना सायकल रैली का आयेाजन किया गया। सद्भावना सायकल रैली संयुक्त जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर सूरजपुर अग्रसेन चैक होते हुये स्टेडियम ग्राउण्ड.सूरजुपर में संपन्न हुई। सायकल रैली में कलेक्टर दीपक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्विनी देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, महिला कार्यकर्ता, युवा वर्ग, खेल संघ से जुडे व्यक्ति, खिलाड़ी एन.सी.सी, एन.एस.एस के कैडेट सहित विभिन्न महाविद्यालय एवं विद्यालय के छा़त्र-छा़त्रा सहित लगभग 500 लोगो ने भाग लिया। रैली के दौरान स्वच्छ भारत अभियान, नशामुक्ति, प्लास्टिक का उपयोग न करने, बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, मातृत्व पोषण आहार, निर्वाचन ‘‘जागो बोटर‘‘ संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रचार-प्रसार कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

सायकल चलाते कलेक्टर दीपक सोनी

स्टेडियम ग्राउण्ड सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पाहार चढाकर देश की स्वतंत्रता के लिये उनके बलिदान को याद किया गया तथा गांधी जी के जीवन से लेकर उनके सामाजिक, सांस्कृति और राजनीतिक पहलूओं को याद करते हुये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने हेतु लोगो को प्रेरित किया गया। नगरपालिका के द्वारा प्लास्टिक मुक्त सूरजपुर के लिए शपथ बैनर में हस्ताक्षर कराया गया जिसमें मुख्य अतिथियों के साथ उपस्थित समस्त जनों ने हस्ताक्षर कर संकल्प लिया। सद्भावना सायकल रैली विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर सायकल में तख्ती व नारे के माध्यम से प्रचार-प्रसार तथा नगर पालिका के द्वारा प्लास्टिक मुक्ति हेतु साईन बोर्ड में साईन करवाकर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सबसे बडा़ धन स्वास्थ्य को बताया एवं मातृत्व पोषण आहार संबंधी जानकारी देते हुये जिले को स्वच्छ रखने हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने जिलेवासी एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं से आवाह्ान किया तथा नगर को प्लाास्टिक मुक्त बनाने ‘‘न प्लास्टिक उपयोग करूंगा न करने दुंगा‘‘ की शपथ दिलवाया गया। उन्होंनंें बताया कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार बनाने हेतु जागरूक होकर जिम्मेदार बनना पडे़गा यदि हर नागरिक स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी उठाये व प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लें तो अवश्य ही गांधी जी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा जो हमारी ओर से सबसे बड़ी श्रंद्धाजलि है।

स्वच्छता का सन्देश


रैली के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित प्रतिभागियों को स्वल्पाहार प्रदाय किया गया। इस कार्यक्रम में रामकृष्ण ओझा, संजय डोसी, एस.डी.एम.सूरजपुर शिवमुखर्जी, महिला बाल विकास अधिकारी मुक्तानंद खुंटे, डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, खेल अधिकारी शबाबे हुसैन, ई.डी.एम.विनीत साहू, आबकारी अधिकारी रामकृष्ण मिश्रा, सूरजपुर बी.ई.ओ.श्री के.सी.साहू, सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीमांचल त्रिपाठी व आभार शबाबे हुसैन द्वारा किया गया।
रैली का शुभारंभ नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, एल्डरमैन मनोज डालमिया व प्रभारी खेल अधिकारी शबाब हुसैन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें