ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की फर्जी वेबसाइट व पोर्टल से रहे सावधान...

Admin

Wed, Dec 27, 2023

सूरजपुर.    जन्म-मृत्यु पंजीकरण का कार्य केन्द्रीय पोर्टल https://crsorgi.gov.in में 25 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है, जिसका संचालन एवं रख-रखाव गृह मंत्रालय, भारत सरकार के रजिस्ट्रॉर जनरल के कार्यालय द्वारा किया जाता है। वर्तमान में यह पाया गया है कि इस यू.आर.एल के समान दिखने वाले कुछ फर्जी पोर्टल वेबसाईट द्वारा समान्तर रूप से जन्म एवं मृत्यु पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। उचित जानकारी के अभाव में आम जनता द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में इन फर्जी वेबसाइट का प्रयोग किया जा रहा है। ये वेबसाइट फिशिंग में भी सक्रिय है जहां वे पासवर्ड, लॉगइन एवं संवेदनशील जानकारियों को चुराते है तथा इनका प्रयोग गलत उददृश्यों के लिये करते हैं। ऐसा कोई प्रकरण जिसमें फर्जी वेबसाईट के माध्यम से जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी हो रहा हो, संज्ञान में आता है तो संबंधित रजिस्ट्रार (जन्म - मृत्यु) उक्त वेब पोर्टल/साईट के प्रति आईटी एक्ट 2000 के अनुसार कार्यवाही करते हुए जिला रजिस्ट्रार (जन्म -मृत्यु) कार्यालय को अवगत कराना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें