ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: जमीन का फर्जीवाड़ा...दूसरे भूमि दिखाकर 13 लाख 20 हजार की ठगी...एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Thu, Dec 21, 2023

सूरजपुर. दूसरे के जमीन की ऋण पुस्तिका में अपना फोटो लगाकर जमीन दिखाकर 13 लाख 20 हजार रूपये की धोखाधड़ी मामले में भटगांव पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया है. भटगांव के सेंधोपारा ग्राम निवासी केशव प्रसाद ने थाना भटगांव में शिकायत कर बताया कि शाहबुद्दीन निवासी मरहट्टा प्रतापपुर व 1 अन्य व्यक्ति के द्वारा दिनांक 28/09/22 से 03/04/23 के मध्य एक राय होकर दूसरे की जमीन की ऋण पुस्तिका में अपना-अपना फोटो चश्पा कर इसे ग्राम सत्यनगर में दूसरे की जमीन दिखाकर जमीन को चार एकड़ होना बताकर 3 लाख रूपये प्रति एकड़ में बिक्री करने का सौदा तय कर रकम ट्रांसफर करवाकर और अलग-अलग तिथियों में नगदी तथा जमीन संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने के नाम पर कुल 13 लाख 20 हजार रूपये प्राप्त कर छलपूर्वक लेकर धोखाधड़ी व ठगी की है भटगांव पुलिस ने धारा 420, 34 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने पुराने लंबित मामले में फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश पर भटगांव पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्रार्थी के बैंक खाता की जानकारी हासिल करते हुए आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी शाहबुद्दीन पिता रज्जाक 58 वर्ष निवासी ग्राम मरहट्टा, थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बटवारे की रकम को खर्च कर देना बताया है जिसे गिरफ्तार किया गया है।
           

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें