ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: जयनगर पुलिस ने चोरी के मामले में एक अपचारी बालक सहित दो को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार..बिशनुपर के गोदाम से 48 हजार रूपये के सौर उर्जा बिजली की सामानों की हुई थी चोरी।

Admin

Sat, Sep 28, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- पिछले दिनों शगुन टेªडर्स के पीछे ग्राम बिसुनपुर स्थित मेसर्स क्रमबेल कच्छप कंपनी के इंजीनियर पटेलपारा अम्बिकापुर निवासी दिलीप कुमार ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कंपनी का गोदाम कन्या परिसर रोड़ बिशुनपुर खुर्द में स्थित है जहां सौर उर्जा बिजली सामान उपकरण को रखा गया था जिसकी देख-रेख अशोक तिग्गा के द्वारा किया जाता है, चोकीदार अशोक जशपुर में वायरिंग के लिए गया हुआ था उसी दौरान गोदाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोदाम का ताला तोड़कर कापर तार 1.5 एमएम, ड्रील मशीन सेट, डीसी फेन, सीसीटीव्ही कैमरा कुल 48 हजार रूपये के सामानों की चोरी कर लिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया जाने पर जयनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व धारा 457, 380 के तहत् मामला पंजीबद्व कर जांच विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक D R अंचला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान व उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र में सूचना तंत्र को एक्टिव किया और क्षेत्र के संदेहियों से पूछताछ एवं उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए थे इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिशुनपुर के गोरसी डबरापारा निवासी मुकेश टोप्पो व एक बालक ड्रील मशीन-तार बेचने हेतु ग्राहक खोज रहे है सूचना पर जयनगर पुलिस टीम बिशुनपुर के मुकेश टोप्पो व एक अपचारी बालक को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ किया जो मुकेश टोप्पो ने बताया कि अपचारी बालक के साथ मिलकर बिशुनपुर स्थित गोदाम का ताला तोड़कर उक्त सामग्री की चोरी कर अपने घर में रखा है। आरोपी टोप्पो मुकेश के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर से चोरी की गई सभी वस्तुएं 25 बंडल इलेक्ट्रिक वायर, सीसीटीव्ही सैट, पंखा, ड्रिल मशीन कुल कीमत 48 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी मुकेश टोप्पो पिता संतोष टोप्पो उम्र 19 वर्ष निवासी बिशनपुर गोरसी डबरापारा, थाना जयनगर एवं एक अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई विनित पाण्डेय, सुनीता भारद्वाज, एएसआई नवल किशोर दुबे, आरक्षक ललन सिंह, दीपक दुबे व परदेशी चन्द्रा सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें