ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध...

Admin

Tue, Jul 16, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. बरसात के मौसम में होने वाली सर्पदंश के साथ मौसमी बीमारी में होने वाली सर्पदंश की घटनाओं में मरीजों को उपचार देने के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का भण्डारण किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमकोला में सर्प दंश के उपचार के लिए 30 वायल एंटी स्नैक वेनम और जिले में 4772 वायल एंटी स्नैक वेनम उपलब्ध है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर के जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि सर्पदंश पीड़ित ग्राम बोंगा निवासी धनेश्वर आयाम आ. हीरालाल आयाम को उनके परिजन दोपहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमकोला में लेकर आये, जहां सर्पदंश से पीड़ित को 10 वायल एंटी स्नैक वेनम लगाया गया। उसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर हेतु रेफर किया गया है। रेफर के आधा घण्टा के बाद वाहन चालक अख्तर खान से फोन से संपर्क करने पर पता चला कि मरीज को उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर न ले जाकर गृह ग्राम बोंगा ले गये। वाहन चालक से पूछने पर बताया गया कि मरीज के परिजन के द्वारा मरीज का शरीर ठंडा हो गया बता कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर ले जाने से मना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें