ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: न्यूनतम आय योजना गरीबी दूर करने का ऐतिहासिक कदम - कांग्रेस...केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गरीब परिवार को सालाना मिलेंगे 72000 हजार

Admin

Thu, Mar 28, 2019

सूरजपुर- जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, जिला प्रवक्ता रामकृष्ण ओझा एवं आशीष यादव ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राहुल गांधी जी द्वारा  घोषित *"न्याय-न्यूनतम आय"* योजना को देश की गरीबी दूर करने वाली योजना बताते हुए कहा की डाँ. भीमराव अंबेडकर और स्व. इंदिरा गांधी जी की कल्पना को साकार करने वाली योजना है। जिसमें गरीब परिवार को औसत  6000 रूपऐ प्रति माह अर्थात 72000 हजार रूपऐ वार्षिक दर से इस योजना के माध्यम से देश की 5 करोड़ गरीब परिवार की मुखिया महिला के बैंक खाते में केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर केन्द्र सरकार द्वारा देने की घोषणा की है। और कहा की इस योजना से हर वर्ग के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता और उनके जीवन शैली में मददगार साबित होगी, कांग्रेस पार्टी आगे भी गरीबों के हित में काम की है और हमेशा करते रहेगी और उनके लिए समय - समय पर न्याय और हक के लिए लड़ती रहेगी। विगत पिछले 5 सालों में हिन्दुस्तान की गरीब व साधारण जनता एवं शिक्षीत बेरोजगारों को रोजी-रोजगार एवं कमरतोड़ महगांई के लिए लगातार जुझना पड़ रहा है ऐसी स्थिती को देखकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राहुल गांधी जी के लिए गये निर्णय से देश की सबसे गरीब 5 करोड़ परिवार को गरीबी के चुगंल से हमेशा के लिए निजात दिलाने वाली योजना लाई गई है।  "न्याय-न्यूनतम आय" योजना की सराहना करते हुए कहा की यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी गरीबी दुर करने वाली योजना साबित होगी। कांग्रेस की सरकार आने पर देश के सभी वर्गो के युवाओं के लिए व्यवस्था बनाई जायेगी की व्यवसाय शुरू करने के तीन साल तक उन्हे किसी तरह की अनुमती के लिए चक्कर नही काटने पड़ेगे। यूपीए के 10 वर्ष के कार्यकाल में लाई गई रोजगार गारंटी योजना से देश के 14 करोड़ लोग लाभान्वित हुए और इस योजना से देश के लगभग 25 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे जो कि ऐतिहासिक कदम होगा। इस घोषणा से मोदी सरकार बौखला गई है इसलिए उनके द्वारा आर्थिक कमी का रोना रोया जा रहा है। यदि देश के उद्धोगपतियों के लिए सड़क 3.60 लाख करोड़ की योजना बन सकती है और उन्हें लाभ पहुचाया जा सकता है तो गरीबों के लिये क्यों नही? यह योजना मील का पत्थर साबित होगी जो देश की दशा और दिशा बदल देगी।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के आकाश साहू, विष्णु कसेरा, मधुसूदन साहू, पुनीत गुप्ता, शिव जायसवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें