ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: पत्रकार भवन निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन...

Admin

Sat, Oct 7, 2023

सूरजपुर. जिला मुख्यालय के कर्मा चौक के पास पत्रकार भवन के लिए आज भूमिपूजन किया गया। गौरतलब है जिला सहित प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न व सुरक्षा को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाने के लिए अग्रसर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन बनवाने की मांग भेंट मुलाकात में पहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी, जिसपर तत्काल श्री बघेल ने 25 लाख रुपये की घोषणा के साथ भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर को निर्देश दिया। जिस पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने कर्मा चौक पर भूमि उपलब्ध कराते हुए निविदा की प्रक्रिया पूरी करा ली है। शनिवार को जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे,ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने विधिवत भूमि पूजन कर पत्रकार भवन के निर्माण का कार्य शुरू कराया है।. इस दौरान आकाश कसेरा,शमरोज खान,आशीष साहू,हासिम खान, कौशलेंद्र यादव,नीरज साहू,अरमान,सीपी साहू ,नदीम खान सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें