: पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा की पिटाई का मामला...दिव्यांग शिक्षक ने की मारपीट...पुलिस की कहानी में है कई पेच...उमेश्वरपुर पुलिस चौकी का मामला...
Admin
Thu, Oct 3, 2019
राजेश सोनी
सूरजपुर-आम आदमी के सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर होती है लेकिन यदि पुलिस ही खुद को सुरक्षित ना समझे तो स्थिति क्या होगी यह सोचकर ही अजीब लगता है, ताजा मामला सूरजपुर के उमेश्वरपुर का है जहां पुलिस चौकी के दरोगा निर्मल वर्मा अपनी ही पुलिस चौकी में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इनका आरोप हैं की जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते उनका एक साथी क्षितिज और एक विकलांग शिक्षक खामी सिंह मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे उनके पुलिस चौकी में पहुंचे और उनके बीच किसी पुराने मामले को लेकर चर्चा हो रही थी तभी अचानक एक हाथ से विकलांग शिक्षक खामी सिंह ने दरोगा निर्मल वर्मा से मारपीट शुरू कर दी और उन्हें वर्दी उतरवाने की धमकी गंदी गंदी गालियां देते हुए वहां से चला गया| जिसके बाद चौकी प्रभारी ने इसकी जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी और प्रेमनगर थाने पहुंचकर खामी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दिया| चुकी पूरा मामला पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ था इसलिए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया और विकलांग शिक्षक खामी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है| वहीं इस पूरे मामले में कांग्रेस के नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जगते मारपीट की घटना से इंकार कर रहे हैं, हां वे यह जरूर मान रहे हैं कि दोनों के बीच में बहस बाजी हुई थी साथ ही उनका यह भी कहना है कि खामी सिंह एक हाथ से पूरी तरह से विकलांग है और कमजोर व्यक्ति है ऐसे में वह पुलिस वाले की पिटाई कैसे कर सकता है जबकि अशोक जगते इस पूरी घटना के चश्मदीद गवाह हैं| बरहाल इस पूरे मामले में पुलिस की कहानी में कई पेच नजर आ रहे हैं, जैसे सबको पता है कि दरोगा के पास सरकारी पिस्टल होती है साथ ही थाने में अन्य पुलिसकर्मियों के भी हथियार रहते हैं, ऐसे में एक साधारण विकलांग व्यक्ति पुलिस चौकी में पहुंच गए थानेदार की पिटाई कर गाली गलौज और धमकी देते हुए वहां से चला जाता है यह कहानी किसी के भी समझ के परे है, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी इस पूरे मामले में इस पर और क्या कार्रवाई होती है|
विज्ञापन
विज्ञापन