ब्रेकिंग

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

ऑफिसर कॉलोनी में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, दो बाइक भी बरामद

100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में बंधे

शासकीय महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यशाला संपन्न

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

सूचना

: फसल बीमा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...

Admin

Mon, Dec 11, 2023

सूरजपुर.  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा फसल बीमा सप्ताह आयोजित करने के लिये फसल बीमा वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी फसलों मे कृषकों के फसलों में बीमित राशि के 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि प्रति हे0 के आधार पर फसल बीमा किया जाता है। सूरजपुर जिले के लिये अधिसूचित फसलों में गेहूं सिंचित जिसका बीमित राशि रूपये 33000 के लिये राशि रूपये 495 प्रीमियम राशि देय होगा। उसी प्रकार गेहूँ असिंचित के लिए बीमित राशि रूपये 23000 एवं प्रीमियम राशि रूपये 345, चना बीमित राशि रूपये 31000 एवं प्रीमियम राशि रूपये 465 राई सरसों बीमित राशि रूपये 26000 एवं प्रीमियम राशि रूपये 390 एवं अलसी बीमित राशि रुपये 16000 एवं प्रीमियम राशि रूपये 240 निर्धारित है। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित है। उक्त अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक कृषि प्रदीप कुमार एक्का, सहायक संचालक कृषि डी. एस. पैकरा, सहायक संचालक कृषि संदीप सिन्हा सहायक संचालक उद्यान जयपाल सिंह मरावी, जिला प्रतिनिधि फसल बीमा कंपनी नवीन शर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें