ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: बैलेट यूनिट  मशीनों  का किया गया सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन...

Admin

Sat, Nov 4, 2023

सूरजपुर.    विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव में कुल 17 अभ्यर्थियों द्वारा चुनाव लड़ने के कारण प्रति मतदान केन्द्र 01 अतिरिक्त बैलेट यूनिट एवं रिजर्व 20 प्रतिशत बैलेट यूनिट कुल 367 बैलेट यूनिट की आवश्यकता है, जिस कारण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव हेतु बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के द्वारा सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी सर्व अभ्यर्थी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 भटगांव के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि को दिया गया। बैलेट यूनिट मशीनों का अभ्यर्थी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-05 सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।
      उपस्थित अभ्यर्थी 05-भटगांव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के प्रतिनिधि के द्वारा ईव्हीएम सॉफ्टवेयर में बैलेट यूनिट मशीनों का सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन के मल्टीपल राउण्ड किये गये और कई राउंड किये गये और अंतिम राउंड को फाइनलाइज किया गया। इसके साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार कुल 367 बैलेट यूनिट उपलब्ध कराकर उनके कस्टडी में दिया गया।
     सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय में रखे बैलेट यूनिट मशीनों को परिसर सूरजपुर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस खोलने एवं वेयर हाउस में रखने के निर्देश दिये गये। बैलेट यूनिट मशीन को सप्लीमेंट्री रेण्डमाईजेशन सूची अनुसार पृथक्करण का संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा ईव्हीएम 2.0 एप्प के माध्यम से तथा भौतिक रूप से रिसीविंग की कार्यवाही करने, मशीनों के परिवहन व मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखने की सूचना देते हुए उन्हें उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें