ब्रेकिंग

20 लाख के कर्जदार परिचित ने पैसों के लालच में की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

सूचना

: मतदान की प्रतिशत की जानकारी के लिए प्रशिक्षण...

Admin

Wed, Nov 15, 2023

सूरजपुर.    विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.सी. सोनी प्राचार्य द्वारा दो-दो घंटे के मतदान की प्रगति एवं प्रतिशत की जानकारी एकत्रित करने वाले स्टाफ का प्रशिक्षण मंगलवार को जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर द्वारा यह बताया गया कि मतदान दिवस के दिन दो-दो घंटे के अंतराल में मतदान की प्रतिशत की जानकारी प्रत्येक मतदान केंद्र से एकत्रित की जानी है और यह जानकारी समय-समय पर राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेजी जानी है। प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी श्रीमती शिवानी जायसवाल डिप्टी कलेक्टर, सुश्री प्रियंका रानी गुप्ता डिप्टी कलेक्टर, सुश्री चारु चित्रा साथ जिला रोजगार अधिकारी प्रीतपाल सिंह जिला सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें