ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: मनाया गया संविधान दिवस...अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना...

Admin

Sun, Nov 26, 2023

सूरजपुर. 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसलिए आज के दिन को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज सभी विभागों ने संविधान दिवस मनाते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया। विभाग प्रमुखों के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया।सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।इसके साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से संविधान उद्देशिका पढ़ा गया और क्विज प्रतियोगिता मे भी भाग लिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें