ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: रक्तदान..महादान शिविर का किया गया आयोजन..शिविर में 45 लोगो ने रक्तदान करके दूसरों जी जिंदगी बचाने का लिया संकल्प..रक्तदान करने के फायदे भी बताए..

Admin

Thu, Sep 26, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-बलरामपुर जिले के सामरी में हिंडाल्को कंपनी और जय सकुन्तला वेलफेयर के प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण और कंपनी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,शिविर में क्षेत्रीय विधायक चिन्तामडी महाराज और कंपनी के सभी अधिकारी मौजूद रहे ,रक्तदान शिविर में 45 लोगो ने रक्तदान करके दूसरों जी जिंदगी बचाने का संकल्प भी लिया ।

रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य
राजेश रंजन जनरल मैनेजर हिंडाल्को ने कहा कि संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन बलरामपुर जिले के दुरस्थ्य अंचल सामरी पाठ में किया किया गया जहा पर के ग्रामीणों को स्वास्थ्य को लेकर सजग करना है साथ ही रक्तदान शिविर आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य है कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना। रक्तदान महादान है। कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर किसी दूसरे के जीवन की रक्षा कर सकेगा। रक्त की कमी से बहुत से मरीजों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होती है बल्कि रक्तदान करने से शरीर में कई फायदे होते हैं।

रक्तदान करने के फायदे भी बताए

इस शिविर में डारेक्टर डॉ.आस्था ने आम लोगों को रक्तदान करने के फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग यह सोच कर रक्तदान करते हैं कि इससे किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है, कई ऐसे भी लोग हैं जो यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जाएगी जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जाएगी जबकि ऐसा नहीं है। रक्तदान के समय जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिनों में शरीर में फिर से बन जाता है। रक्तदान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे रक्तदाता के अंदर छुपी सभी बीमारियों के बारे में पता चल जाता है। क्योंकि रक्तदान करते समय 7 तरह के टेस्ट किए जाते हैं। अगर व्यक्ति को कोई बीमारी है तो उसका भी पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें।

शिविर में कुल 45 यूनिट ब्लड जमा हुए

इस रक्तदान शिविर में हिंडाल्को हेड आर आर अम्बष्ट ,विजय मिश्रा,रोहित श्रीवास्तव सहित जय सकुन्तला वेलफेयर के भारत मिंज,रामेश्वरी,विक्रम सिंह,दिनेश भगत,अभय सिंह,मंगल भगत,मेघना,पिंकी,आरती व अन्य सदस्यों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें