ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: शहर के प्रसिद्ध कबाड़ी के घर छापा...लाखों रुपए की अवैध कबाड़ और बहुमूल्य इमारती लकड़ी जप्त...जिले के नवनियुक्त एसपी के निर्देशन में पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर की छापामार कार्यवाही...

Admin

Sat, Oct 19, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रसिद्ध अशोक कबाड़ी के घर छापा मारकर उसके घर से लाखों की कबाड़ व बेशकीमती लकड़ियां बरामद की है जिसमें अभी तक लाखों रुपए की अवैध कबाड़ और इमारती लकड़ी जप्त की गई है, फिलहाल अभी भी कार्यवाही जारी है।सूरजपुर बस स्टैंड के पास स्थित अशोक साहू अपने मकान में पिछले कई सालों से अवैध रूप से कबाड़ और अवैध लकड़ी का कारोबार कर रहा था। बीच-बीच में नाम मात्र पुलिस के द्वारा भी कार्यवाही की जाती रही है बावजूद इसके अशोक साहू इस अवैध कारोबार में लिप्त था। आखिरकार जिले के नवनियुक्त एसपी के द्वारा निर्देशित किए जाने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई की है।

गौरतलब है कि पुलिस के नाक के नीचे पिछले कई सालों से अवैध कबाड़ का गोरख धंधा फल-फूल रहा था लगातार शिकायत पुलिस की जा रही थी आखिरकार कोतवाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड स्थित शहर के प्रसिद्ध अशोक संजय कबाड़ी के घर छापा मार कर घर के साथ लगे गोदाम की तलाशी ली। जहा पर भारी मात्रा में लाखो की अवैध कबाड बरामद की है तो वही गोदाम से बहुमुल्य इमारती लकड़ी वन विभाग के निषान देही पर पुलिस ने जब्त की है,जिसमें कई नग हांथ की चिरान वाली लकड़ी भी पाई गई है।

शहर मे पुलिस के छापेमारी से अवैध कबाड का करोबारियो मे हडकम्प है तो वही बरामद समानो मे चोरी के कलपुर्जे विद्युत तार,समरसिबल पम्प सोलर प्लेट जैसे एसईसीएल खदानो से चोरी के कलपुर्जे समेत बहुमुल्य लोहा तांबा जैसे कई संदेहास्पद चीजों की बरामदी की गई है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके कई तार क्षेत्र मे चोरी से भी हो सकते है,, लेकिन सोचने वाली बात है कि यह कबाड़ का काला धंधा कोतवाली थाने के ठीक नाक के नीचे हो रहा था। लेकीन अभी तक इस प्रकार की कभी कार्यवाही करने की जरुरत पुलिस को नही की। बरहाल पुलिस की कार्यवाही से लाखो के अवैध कबाड के साथ बहुमुल्य किमती लकडी बरामद होने से मोहल्ले वासी की आखे फटी की फटी रह गई।फिलहाल दो पिकप कबाड, एक टृक,एक पिकप लकडी बरामद की गई है पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक जप्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है,जबकि अभी भी कार्यवाही जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस खुलकर जप्त किए गए समान कीमत की जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जप्त किए गए की कीमत और ज्यादा हो सकती है साथ ही कार्यवाही जारी है।
आपको बतादें कि अशोक कबाड़ी व उसके भाई संजय कबाड़ी को विधानसभा चुनाव के दौरान जिला बदर की कार्यवाही कि गई थी। तो वहीं आय दिन कबाड़ी के गुर्को द्वारा धमकी मारपीट,चोरी की घटना को अंजाम देते रहते हैं। वहीं अपने अवैध कार्यों को छुपाने के लिए हिंदी अखबार के बड़े संस्थान का जिला प्रतिनिधि अपने पुत्र को बना रखे है। कोतवाली पुलिस की कार्यवाही मे दोनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसकी नगर मे कई तरह की चर्चा व्याप्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें