ब्रेकिंग

योगाभ्यास के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया महा-श्रमदान

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग, योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

सूचना

: सूरजपुर कलेक्टर की अनोखी पहल... मिट्टी के दीये बेचने वाले ग्रामीणों से ‘बाजार कर’ की वसूली नहीं करने के दिए निर्देश...मिट्टी के दीये के उपयोग को करें प्रोत्साहित...

Admin

Thu, Oct 17, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- दीपों का त्यौहार दीपावली नजदीक आते ही कुम्हार और ग्रामीण मिट्टी के दिये बनाने में जुट जाते हैं. लेकिन कई बार इन्हें अपने दियों का उचित मूल्य नहीं मिलता है. बाजार में मिट्टी के दीयों की जगह अब चाइनीज दीपकों, बिजली की लाइटों व मोमबत्ती ने ले ली है. आधुनिकता के कारण चाइनीज सस्ते दीये, मोमबत्ती, बिजली की टिमटिमाती झालरों की रोशनी ने लोगों को सबसे ज्यादा लुभाया. इसके चलते मिट्टी के दिये खरीदी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के कलेक्टर ने एक अनूठा निर्देश दिए| कलेक्टर दीपक सोनी ने निर्देश दिए है की दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते है तथा इन्हें बजारों में इस पर्व में विक्रय हेतु लाया जाता है। मिट्टी के दीये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रुप से ध्यान रखे जावे, नगरपालिका/नगरपंचायत क्षेत्र में इनसे किसी प्रकार की कर की वसूली न की जावे साथ ही मिट्टी के दीये के उपयोग को प्रोत्साहित किये जाने को कहा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें