: सूरजपुर रंगमंच प्रांगण में गरबे का धूम...गरबे हुआ भव्य आयोजन...बड़ी संख्या में जुटी महिलाये व बच्चियां...
Admin
Mon, Oct 7, 2019
राज्रेश सोनी
सूरजपुर-मां शेरावाली पूजा समिति रंगमंच सूरजपुर के तत्वाधान में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।लगातार 15 वर्षों से होने वाले डांडिया उत्सव कार्यक्रम में नगर की 9 टीमों ने हिस्सा लेकर मां के नवरात्रि पर्व पर गरबा महोत्सव के माध्यम से मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

इस दौरान लड्डू गोपाल ग्रुप, लिटिल स्टार कृष्णा ग्रुप, गर्ल्स राकर्स ग्रुप,एकता गरबा ग्रुप,हाई स्टेबल ग्रुप,श्याम सुंदर ग्रुप, मां अंबे ग्रुप व छोटा पैकेज ग्रुप सहित चैनी एंड ग्रुप के द्वारा प्रस्तुति दी गई।जिसमें बेस्ट ग्रुप का अवार्ड हाई स्टेबल ग्रुप को दिया गया तथा द्वितीय पुरस्कार एकता ग्रुप को प्रदान किया गया।प्रथम विजेता टीम को 3100 नगद व ट्रॉफी तथा द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को 2100 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई।वहीं बेस्ट ड्रेस अप के लिए संयुक्त रूप से दो पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें स्वाति अग्रवाल व मेघा अग्रवाल ने बाजी मारी।वही बेस्ट डांस ग्रुप के लिए श्याम सुंदर ग्रुप को को ट्राफी व 1100 रुपए पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त अन्य ग्रुपों को भी राहुल अग्रवाल,पवन मित्तल,राजेश महलवाला,प्रशुन गोयल के द्वारा नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।आयोजन को सफल बनाने में मां शेरावाली पूजा समिति रंगमंच के पदाधिकारियों में अध्यक्ष कालीचरण अग्रवाल,विकास अग्रवाल,अंकित अग्रवाल,अंकुर गर्ग,सौरभ इंडिया,अमित पायल,हिमांशु तायल,निशांत बंसल,आशीष जिंदिया,संस्कार अग्रवाल,आकाश अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय थे।कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल,राधेश्याम अग्रवाल,मदन लाल गोयल,विनोद मित्तल,अनूप गोयल,रामकृष्ण ओझा,अश्वनी सिंह,सुनील अग्रवाल,पवन अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल,राजेश महवाला,राजेंद्र तायल,मुकेश गर्ग,कैलाश गर्ग उपस्थित थे।आयोजन को सफल बनाने में म्यूजिक शिक्षक विनोद सिंह सहित सहित नगर के डांस टीचर बजी सक्रिय रहे।उल्लेखनीय है कि गरबा महोत्सव के मुख्य प्रायोजक एल्डरमैन राहुल अग्रवाल (टिंकू) के द्वारा नगद पुरस्कार ट्रॉफी व सभी प्रतियोगियो के लिए सांत्वना पुरस्कार की व्यवस्था की गई।वही महोत्सव के दूसरे प्रायोजक दिनेश ट्रेडर्स अंबिकापुर थे।गरबा महोत्सव के दौरान नगर निरीक्षक विकेश तिवारी व पुलिस अमला सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु पूरी तरह मुस्तैद था।आयोजन के दौरान राहुल अग्रवाल को आयोजन समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।वहीं सभी मंचासीन अतिथियों का माता की चुनरी व श्रीफल से सम्मान किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील अग्रवाल व आभार प्रदर्शन राजेश महवाला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन