ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

: सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीन लोगों को CMHO ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया जिला अस्पताल...परिवारिक कार्य से घर जाते वक्त सड़क पर पड़े थे घायल...देवनगर के पास की घटना...

Admin

Thu, Nov 7, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर-सूरजपुर जिला अस्पातल के सीएमएचओ डॉ० आर एस सिंह ने संवेदलशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में सड़क पर पड़े तीन घायलों को अपनी वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल ले आये जिससे घायलों का समय पर उपचार प्रारंभ हो पाया|

सीएमएचओ डॉ० आर एस सिंह ने अस्पताल लाकर तीनों घायलों का प्राथमिकी उपचार ड्युटी में तैनात चिकित्सक के साथ मिलकर किया|आपको बता दें सीएमएचओ ड्युटी खत्म होने के बाद परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव जा रहे थे तभी देवनगर के पास सड़क में उन्हें कुछ लोग घायल अवस्था में मिले|सीएमएचओ ने घायलों की हालत को देखते हूए एंबुलेंस का इंतेजार किये बिना अपने घर ना जाकर घायलों को अपनी वाहन में बैठाकर वापस जिला अस्पातल चले आये|गौरतलब है कि डाॅ0आर0एस0सिंह पिछले पन्द्रह सालों से सूरजपुर में अपनी सेवा दे रहें हैं और हाल की में उन्हें जिले के सीएमएचओं की जिम्मेदारी मिली है|हालांकी ऐसे ही संवेदनशीलता जिले के कलेक्टर भी दिखा चूके हैं|उन्होंने भी करीब दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हूए एक व्यक्ति को अपनी कार से जिला अस्पताल लेकर आ गये थे और उसका उपचार कराकर अपने काम पर गये थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें