ब्रेकिंग

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

सूचना

: हत्या का आरोपी गिरफ्तार...गमछा से गला घोटकर की थी हत्या...

Admin

Tue, Nov 21, 2023

सूरजपुर. रेवटी पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी गमछा से गला घोटकर की थी हत्या और बचने के लिए फांसी का स्वरूप दिया था. दिनांक 19.11.23 को ग्राम डांडकरवां चौकी रेवटी निवासी रामसुन्दर पण्डो ने चौकी रेवटी में सूचना दिया कि इसकी चाची कलावती अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जांच विवेचना में पाया गया कि मृतिका फांसी नहीं लगाई बल्कि फांसी का बनावटी गठान का रूप दिया गया है। जबकि वास्तविक घटना स्थल उसी के बगल दूसरे कमरे का होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर डॉग स्क्वार्ड व जांच में मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने संदेही रामनरेश पण्डो को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतिका उसे अपशगुन होने की बात कहती थी जिस कारण आवेश में आकर गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिया और बचने के लिए फांसी लगाने का स्वरूप दिया। मामले में आरोपी राम नरेश पण्डो पिता स्व. धनकुधारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डांडकरवां, चौकी रेवटी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें