: मालगाड़ी पटरी से उतरी
Wed, Jul 4, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोयला लेने जा रही रेल शिवनगर से तारकेश्वर पुर के बीच गर्जन नाला 104 नम्बर पुलिया के समीप पटरी खिसक जाने से डी रेल हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल को जोड़ने वाली होल्डिंग बोल्ट के कई जगह से टूट जाने से 3 बोगी और 2 इंजन पटरी से उतर गए। घटना तारकेश्वरपुर से शिवनगर के बीच है। घटना से पुल के एक हिस्से को भी क्षति पहुँची है गोरतलब है कि कोयला परिवहन करने वाली कम्पनी ने आनन फानन में किसी तरह कोयला खदान तक रेल लाइन बिछाकर कोल परिवहन की गुणवक्ता विहिन टेस्टिंग की थी फिर केसे यह हादसा हो गया!तो वही कोल परिवहंन ठप्प हो गया है!
इस संबंध में अदानी कंपनी के कॉरपोरेट अफेयर्स ए के राय ने बताया कि बारिश की वजह से मिट्टी बैठने की वजह से दुर्घटना हुई है। बिलासपुर से रेस्क्यू की व्यवस्था हो चुकी है। काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है जल्दी ही रेस्क्यु कार्य पूरा होने की उम्मीद है। तब तक के लिए लोडिंग पूर्णतः ठप्प रहेगी।
: कोतवाली थाना में पुलिस ने की नाबालिक से मारपीट
Wed, Jul 4, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर-एक तरफ जिले के एसपी गिरजा शंकर जायसवाल ने आम लोगो से अच्छा तालमेल बेहतर पुलिसिंग बैठाने के लिये सहयोग नामक संस्था के जरिये विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है तो वही दुसरी तरफ पुलिस के जवान कोतवाली थाने मे आने-जाने वाले फरियादियो को जमकर मारपीट करने से बाज नहीं आते बाकायदा गंदी- गंदी गाली देकर भगा दिया जाता है कुछ ऐसी ही करतुत कोतवाली पुलिस थाना मे देखा गया! रामानुजनगर के कल्याणपुर के रहने वाला नाबालिक किषोर 17 वर्ष ने कोतवाली थाना सूरजपुर पहुचकर मोबाईल सिम गुम करने की षिकायत करने गया हुआ था जहा पर कोतवाली थाने मे तैनात प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी ने नाबालिक के साथ जमकर मारपीट किया, साथ ही जान से मारने की धमकी के साथ गंदी-गंदी गाली देकर थाने मे कुछ देर बैठा कर उसे धमकता चमकाता रहा की उसके खिलाफ झूठा केस लगाकर अन्दर करने की बात कही जिससे नाबालिक काफी भयभीत है इस घटना से पिड़ित नाबालिक के कान से सुनाई देना बंद हो गया है पिडित ने लिखित षिकायत पुलिस अधिक्षक से की है जिसमे उसके साथ कि गई मारपीट की घटना का उल्लेख कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित न्यायपुर्ण कार्यवाही करने की मांग की है!
गौरतलब है कि इन दिनो पुलिस प्रसाषन अपनी बिगडी छवि सुधारने के लिये सहयोग नामक संस्था के बैनर तले बडी बडी बाते कर कई सेमीनार आयोजना कर रही है तो वही अपनी खुद की छवि सुधारने के बजाय आम लोगो को समाजिक सरोकार की बाते करने वाली पुलिस
वह खुद कितने पाक साफ है जिसका जीता जागता उदाहरण दिन प्रतिदिन देखने सुनने को जरुर मिलता है!
तो वही अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मेघा टेंभूरकर ने इस मामले में देवलोक को बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने की बात कही है!
: बैंक शाखा में किसानो से दुर्यव्यवहार
Wed, Jul 4, 2018
सूरजपुर-सूरजपुर युथ कांग्रेस सोशल मीडिया जिला सयोंजक मो.इस्तियाक ने सूरजपुर कलेक्टर श्री के. सी. देव सेनापति को ज्ञापन सौंप कर बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अम्बिकापुर शाखा रामानुजनगर जो ब्लॉक का हृदय स्थल पर स्थित है उस बैंक शाखा में सैकङो किसान सेवा लेने आते हैं परंतु बैंक के कर्मचारियों के द्वारा आम लोगों से अभद्रतापूर्ण तरीके से पेश आते है जिससे की आम आदमी बहुत आहत है और व्यक्तिवाद भी किया जाता है रसूखदार लोगों को नियम के विरुद्ध भी सेवा दिया जाता है, जिस पर आम लोग यदि विरोध करें तो उन्हें तमाम प्रकार की नियम-कायदे का पाठ पढ़ाया जाता है स्थिति ऐसी निर्मित हो गई है कि दूर गांव का आदमी दिन दिन भर बैंक में खड़ा रहता फिर भी उसका काम नहीं होता और रसूखदारों का काम फर्राटे से हो जाता है, जिला सयोंजक मो.इस्तियाक ने अपनी बातों पर सत्यापित करने के लिए बैंक में लगे कैमरे की जांच कराने की बात कही,यदि बैंक जैसे कार्यालय रसूखदारों के हाथों में बिका हुआ है तो आम लोगों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वही इस मामले की जाँच व पूर्ण छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही व ठोस कदम उठाने की कलेक्टर से मांग की है।ज्ञापन सौंपने के दौरान रेहान हासमी, बबलू राजवाड़े, अफरोज अंसारी, अफरोज खान, शाबीर हुसैन मौजूद रहे ।