: नहीं थम रहा है किसानो का आत्महत्या
Fri, Jun 8, 2018
पेंड्रा
- गौरेला थानाक्षेत्र के पिपरिया गांव में रहने वाले किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।मृतक के परिजनों ने किसान के आत्महत्या के पीछे सहकारी बैंक से लिए गए कर्ज को पटाने का दबाव और बार बार बैंक के नोटिस से परेशान होकर फांसी लगाये जाने की बात कही है।वही पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।दरअसल किसान सुरेश मराबी पिता निरंजन सिंह गौरेला थानाक्षेत्र के पिपरिया गांव का रहने वाला है और उसका ससुराल पेंड्रा के कुदरी गांव में है जहा वह कुछ दिनों से रह रहा था, बीती रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,ससुराल वाले काफी समय तक समझ नही पाये पर अंदर से कोई आहट नही मिलने पर अंदर देखा तो सुरेश का शव फांसी के फंदे में झूल रहा था। जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गयी।
1 लाख 12 हजार का कर्ज,सुखा मुआवजा राशी 13 हजार रूपये मात्र
सुरेश की 4 बेटियां और पत्नी,दो छोटे भाई,और माँ है उनकी पत्नी भागमती मराबी और भाई मोहन मराबी ने भाई सुरेश के आत्महत्या किये जाने का कारण किसान सेवा सहकारी समिति लरकेनी समिति से 120000 रुपए कर्ज लिया था. परंतु पिछले 4 सालों में यह कर्जा बढ़कर लगभग 170000 हो गया था कर्ज में लिए जाने की बात बतलाई और क्षेत्र में लगातार पिछले 4 सालों से पड़ रहे सूखा,और मुआवजा भी नही मिलने और बार बार बैंक का नोटिस आने के चलते मानसिक रूप से परेशान था, साथ ही
शासन द्वारा दिये सूखा राशि 13000 रुपये का भुगतान के लिए बार बार बैंक का चक्कर लगा रहा था
परन्तु 15 दिनों से चक्कर लगा कर किसान सुरेश काफी परेशान हो गया था वही कर्ज के बोझ से एक बार पहले भी सुरेश ने आत्महत्या करने की कोशिश की पर 4 बेटियों के होने और परिवार के समझाने से समझ गया था पर अंदर ही अंदर सुरेश काफी परेशान था।और आखिरकार हताश होकर अपने ससुराल में मौका पाकर आत्महत्या कर लिया! पेंड्रा पुलिस शव को अपने कब्जे में ले मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को परिजनों को सोप दिया ।वही मामले में अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मृतक के गांव नही पहुचा!
: 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी स्थानांतरण पर विदाई
Tue, Jun 5, 2018
रितेश तम्बोली
नारायणपुर-45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी महोदय श्री जस्टिन रॉबर्ट यहां से अपना कार्यकाल समाप्त करने के उपरांत स्थाई स्थानांतरण पर विदाई लेते हुए उन्हीं के साथ यहां पर नया पदभार संभालने वाले सीओ साहब श्री सुरेश यादव उनको विदाई देते हुए इस कार्यकाल के दौरान महोदय ने नारायणपुर में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नक्सल विरोधी अभियान में कामयाबी के साथ-साथ इस जिले के सामाजिक उत्थान मे भी बहुत ही सराहनीय योगदान दिया
: पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण
Tue, Jun 5, 2018
नारायणपुर-आज 45 वीं वाहिनी ITBP की जेल वाली कैंप में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया और जलवायु संरक्षण को प्रोत्साहन देने हेतु विभिन्न पौधों को पौधारोपण किया गया जिसमें श्री नरेंद्र सिंह एवं डिप्टी कमांडेंट श्री सतीश कुमार उपस्थित रहे वह जवानों को पर्यावरण की महत्वता से अवगत करवाया और पेड़ों का संरक्षण हेतु उपदेश दिया!