: सरगुजा-बस्तर से सबसे ज्यादा पुलिस परिवार के आने के संकेत
Sun, Jun 24, 2018
रायपुर
- राजधानी में 25 जून को घोषित पुलिस परिवार के आंदोलन में सरगुजा और बस्तर से सबसे ज्यादा पुलिस परिवारों के संकेत हैं। पुलिस ने इस इनपुट के आधार पर आंदोलन को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का फैसला किया है। बस्तर और सरगुजा से यहां संपर्क रखने वालों का पता लगाया जा रहा है। मुख्यालय स्तर पर इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षकों को फ्री हैंड किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट संकेत हैं कि वे पुलिस परिवार के आंदोलन को रोकने के लिए अपने स्तर पर हर तरह का निर्णय ले सकते हैं।
जगदलपुर
- पुलिसकर्मियों के परिवार के आंदोलन में जबरन नाम घसीटने, पति के तबादले और फिर पुलिस कॉलोनी का क्वार्टर खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए आरक्षक की पत्नी ने जगदलपुर में फांसी लगाने का प्रयास किया। शुक्रवार को 15 पुलिसकर्मियों का का तबादला नक्सल प्रभावित इलाकों में किया गया था। शनिवार को इनका मकान खाली करने का आदेश जारी हो गया। इनमें परपा थाने में तैनात आरक्षक भी है। मालेवाही कैंप में तबादले के बाद आड़ावाल पुलिस कॉलोनी का घर खाली करने का फरमान आ गया। उसकी पत्नी अफसरों के पास गुहार लगाने पहुंची, बताया कि उसके परिवार का कोई सदस्य आंदोलन में शामिल नहीं हुआ था, फिर भी पति का तबादला कर दिया गया और अब मकान खाली करवाया जा रहा है। जब किसी ने उसकी नहीं सुनी तो वह एनजीओ मेस स्थित पुलिस लाइन में अपने देवर के घर पहुंची। वहीं एक कमरे में फांसी लगाकर जाने देने की कोशिश की, ऐन वक्त पर महिला की देवरानी ने उसे ऐसा देख लिया और किसी तरह बचाया। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस आन्दोलन पर बोले सीऍम
तो वही छ०ग० के मुख्यमंत्री डा०रमन सिंह ने कहा कि पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण
है डीजी आईजी अपने स्तर पर देख रहे है मुझे नहीं लगता किसी आन्दोलन की भूमिका बनेगी!
: खेत मे मिली युवक की खून से सनी लाश
Fri, Jun 22, 2018
पेंड्रा-गौरेला के सारबहरा इलाके में खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई जब सारबहरा बाईपास से लगे एक खेत मे युवक की खून से सनी लाश मिली।आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को देने पर गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुच गई मृतक की शिनाख्त खोडरी गांव में रहने वाले सुनील तिवारी जो निजी फाइनेस कंपनी में काम करने युवक के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल आज सुबह कुछ लोगो ने गौरेला के सारबहरा बाईपास के किनारे खेत मे एक खून से सनी लाश देखी जिसके बाद घटना की जानकारी गौरेला पुलिस को दी जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है। खून सनी शव प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही लगता है मौके पर शराब की बोटल और डिस्पोजल भी मिले है मृतक खोडरी गांव का रहने वाला सुनील तिवारी है और गौरेला में चोला मंडलम फाइनेस कंपनी में कार्यरत था और कल रात काफी समय तक घर नही पहुचने के चलते घर वालो ने मामले की जानकारी गौरेला पुलिस को दी थी।तो वही घटनास्थल से मृतक का मोबाइल भी मिला है जिसे तोड़ दिया यया है।फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
: केबिनेट मंत्री, विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अधिकारियों ली बैठक
Wed, Jun 20, 2018
शमरोज खान
भिलाई नगर- छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री व भिलाई विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से लेते हुए जल्द कार्य करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सौभाग्य योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को दिये जाने वाले बिजली कनेक्शन के कार्य प्रगति की जानकारी ली। श्री पाण्डेय ने आज जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी विभाग एवं बीएसपी अधिकारियों की बैठक आज दुर्ग सर्किट हाउस में ली। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने नेहरू नगर में बन रहे अण्डरब्रिज एवं ओव्हरब्रिज की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को इसका कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें कार्य में आ रही तकनीकी खामियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा हुडको क्षेत्र में विभाग द्वारा सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की भी जानकारी अधिकारियों से ली एवं कार्य प्रगति को जाना व अधिकारियों की निर्देश दिये कि यह सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो जाएं ताकि लोगों को इसका लाभ जल्दी मिलने लगे। इसके अलावा हुडको में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में एसडीएम संजय अग्रवाल सहित पीडब्ल्यूडी एवं बीएसपी प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
रिटेंशन स्कीम में जल्द मिलेगी राहत...
रिटेंशन स्कीम के तहत बीएसपी आवासों में निवासरत सेवानिवृत्त कार्मिकों को जल्द ही भारी भरकम किराये से राहत मिलने वाली है। इस संबंध में आज श्री पाण्डेय को जानकारी देते हुए बीएसपी अधिकारियों ने बताया कि इस आशय की फाइल सेल प्रबंधन को भेजी जा चुकी है जिसे जल्द ही मंजूरी मिलते ही आदेश लागू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि रिटेंशन स्कीम के तहत बीएसपी आवासों में निवासरत पूर्व कार्मिकों से तय अवधि पश्चात आवास सरेंडर नहीं किये जाने पर प्रबंधन द्वारा निर्धारित दांडिक किराया लिया जाता था। जिसे प्रबंधन ने पूर्व में 64 गुना कर दिया था। इस संबंध में मंत्री श्री पाण्डेय ने बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों से चर्चा कर इसे कम करने के निर्देश दिये थे।