ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: हाथियों ने मचाया उत्पात...ग्रामीणों के घर तोड़ किये बेघर..घर में रखे अनाज को किया चट...

Admin

Thu, Dec 1, 2022

सूरजपुर-जिले के बिहारपुर वनपरिक्षेत्र में पिछले दो महीनों से 23 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया है 23 हाथियों के दल से अलग होकर 8 हाथियों ने बीती रात ग्राम परसा व महुली में 2 घरों को तोड़ दिया और घरों में रखे अनाज सहित कई किसानों के खेतों में धान का फसल को खा कर चट कर दिए है. हाथियों की दस्तक से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के फसलों को खाकर हजम कर चुके हैं. दिन भर जंगल में रहने के बाद हाथी शाम होते ही गांव में धावा कर ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है हाथियों दहशत से ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं जबकि यहाँ पदस्थ वन विभाग व उद्यान के अधिकारियों कर्मचारी हमेशा गायब ही रहते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 महीनों से गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान पार्क क्षेत्र महुली अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली परसा करौटी खैरा उमझर पासल कछिया जुड़वनिया रसौकी मोहरसोप नवडीहा बसनारा छतरंग सहित उद्यान जंगल क्षेत्र व आसपास के गांव में डेरा डाले हुए हैं बुधवार देर शाम को गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कार्यालय महुली में बैजनाथ साहू ग्राम परसा के श्याम लाल साहू के घर को तोड़कर घर में रखे अनाज व महुआ को खा कर चट कर दिए हैं बहरहाल सूरजपुर जिले में हाथियों की समस्याओ से ग्रामीणों को कोई राहत, निजात नही मिल रहा है, अलग अलग दल में बटे हाथियों ने ग्रामीणों के खेत बाडी घर पर कहर ढा रहे है तो वही कई ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुके है. जिससे परेशान ग्रामीण अपने जान माल की सुरक्षा की खातिर तार करंट का उपयोग कर रहे है जो हाथियों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है. जिससे कई हाथियों की जान भी जा चुकी है. ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधियों ने बताया जब भी हाथी गांव में आकर आतंक मचाते है जिसकी सूचना देने पर संबंधित विभाग वहाँ पहुचना तो दूर फोन भी बंद कर देते है 2 महीने से ग्रामीण परेशान हलकान है विभाग किसी तरह की कोई मदद नही कर रहा.

जिले के वन विभाग के आला अफसर की निष्क्रिया से जंगल साफ हो रहे तो वही वन्यजीव का शिकार कर उनके खाल अन्य राज्यों में बेचे जा रहे है क्षेत्र में हो रही वन्यजीवो की मौत पर हाथ पर हाथ रखे हुई है तो हाथियों को करंट लगाकर मारने वालो पर खासी मेहरबानी बरती जा रही है कुछ दिनों पहले तेंदुआ सहित बाघ का खाल खरीदी बेचने पर दोनों की खाल बरामद कर कुछ आरोपी पकड़ी थी जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसे अफसरों अनदेखा कर अभयदान दे दिया हो.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें